Bhuvneshwar Kumar in Ranji Trophy: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। भुवनेश्वर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला टी20 विश्व कप 2022 के दौरान खेला था। इसके बाद से लगातार वो टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हालांकि इस बीच भुवनेश्वर को कई घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हुए देखा गया और उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब भुवनेश्वर कुमार रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं। पूरे 6 साल के बाद भुवनेश्वर कुमार की रेड बॉल क्रिकेट में वापसी हो रही है। तेज गेंदबाज को यूपी टीम में शामिल किया गया है।
साल 2018 में खेला था आखिरी टेस्ट
एक समय ऐसा था जब भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया के गेंदबाजी डिपार्टमेंट की रीड की हड्डी माना जाता था। टी20 विश्व कप 2022 में भुवनेश्वर का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा, जिसके बाद वो टीम से ड्रॉप हो गए। भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी इंटरनेशनल टेस्ट मैच साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उसके बाद से लगातार भुवी टीम इंडिया में वापसी की तलाश कर रहे हैं। टीम इंडिया में वापसी करने का रणजी ट्रॉफी ही अब भुवी के लिए अच्छा रास्ता होगा। अगर भुवनेश्वर रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो उनकी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: दूसरे टेस्ट के लिए बदल गया टीम इंडिया का स्क्वॉड, घातक खिलाड़ी को मिली टीम में एंट्री
घरेलू क्रिकेट में किया शानदार प्रदर्शन
इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बाद भुवनेश्वर कुमार घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। जहां एक तरफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भुवी ने गेंदबाजी करते हुए 16 विकेट अपने नाम किए तो वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने 11 विकेट झटके थे।
टीम इंडिया के लिए भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक 21 टेस्ट मैच खेले है जिसमें उनके नाम 63 विकेट है। इसके अलावा 121 वनडे इंटरनेशनल में भुवी ने गेंदबाजी करते हुए 141 विकेट अपने नाम किए है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में भुवी के नाम 87 मैचों में 90 विकेट है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
54 mins ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
1 hr agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
1 hr agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
1 hr agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
2 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
2 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
3 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
4 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
5 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines