Mohammed Shami: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व बॉलिंग कोच भरत अरुण ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। भरत ने बताया है कि एक समय पर शमी रिटायरमेंट लेने के बारे में सोच रहे थे। उन्होंने कहा कि 2018 के इंग्लैंड दौरे के आसपास शमी निजी समस्याओं की वजह से खासा परेशान थे।
फिटनेस टेस्ट में फेल और टीम से ड्रॉप होने के बाद शमी का कहना था कि वह क्रिकेट को छोड़ देंगे। हालांकि, भरत अरुण और रवि शास्त्री के सूझबूझ भरे फैसले की वजह से शमी का करियर जल्दी खत्म होने से बच गया।
शमी लेना चाहते थे रिटायरमेंट
भरत अरुण ने टाइम्स इंटरनेट के साथ बातचीत करते हुए कहा, “जब शमी ट्रॉमा और निजी जिंदगी में परेशानियों से गुजर रहे थे तो रवि शास्त्री ने उनसे बात करते हुए कहा था कि अगर तुमको किसी भी सपोर्ट की जरूरत हो, तो प्लीज बताना। साल 2018 इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले हमको अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना था। शमी उस वक्त फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे थे और उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। वह काफी निराश थे। उनकी जिंदगी में निजी परेशानियां उस वक्त चरम पर थीं। ऐसे में वह मेरे कमरे में आए और उन्होंने कहा कि पाजी मैं क्रिकेट छोड़ दूंगा।”
शास्त्री-भरत ने बचाया शमी का करियर
पूर्व बॉलिंग कोच ने आगे बताया, “मैंने शमी से पूछा कि क्रिकेट छोड़ने के बाद तुम क्या ही करोगे? आप जो भी हो या आपने जो भी हासिल किया है वो सबकुछ क्रिकेट की वजह से है। शमी का कहना था कि वह गुस्से में हैं। मैंने उनको रवि शास्त्री के पास ले गया। रवि ने उनसे कहा कि अगर तुम गुस्सा हो और तुम्हारे हाथ में गेंद है, तो बॉल से अपना गुस्सा दिखाओ। तुम इसलिए क्रिकेट छोड़ना चाहते हैं, क्योंकि तुम्हारी बॉडी फिट नहीं है? हमने शमी को एनसीए भेजा और साफ शब्दों में मैसेज दिया कि शमी की फिटनेस पर काम किया जाए उनकी गेंदबाजी पर नहीं। तीन हफ्ते बाद शमी ने मुझे कॉल किया और कहा कि पाजी मैं तो अभी घोड़े की तरह भाग रहा हूं।”
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 min agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
6 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines