Devdutt Padikkal: आईपीएल 2024 के लिए तैयारिया जोरो से चल रही है खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने का सिलसिला लगातार चल रहा है। इसके अलावा कई फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को दूसरी फ्रेंचाइजियों से ट्रेड भी कर रही है। जिसमे राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स भी शामिल है।
राजस्थान ने अपने खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल को लखनऊ के खिलाड़ी आवेश खान के साथ ट्रेड किया है। वहीं राजस्थान से अलग होने के बाद अब विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में देवदत्त पडिक्कल का रौद्र रूप देखने को मिला है। जिससे उन्होंने राजस्थान को जता दिया है कि उनको ये डील काफी महंगी साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 से पहले RCB के प्लेयर का धमाका, महज 27 गेंदों पर ठोक डाले 70 रन
देवदत्त ने खेली शतकीय पारी
बता दें, विजय हजारे ट्रॉफी 2023 में कर्नाटक और उत्तराखंड के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में देवदत्त पडिक्कल ने कर्नाटक के लिए शानदार पारी खेली। एक समय कर्नाटक के सलामी बल्लेबाज जल्दी आउट होने के बाद टीम लड़खड़ाती हुई दिखाई दे रही थी।
तब क्रीज पर आए देवदत्त पडिक्कल न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि शानदार शतक भी जड़ा। इस मैच में देवदत्त ने 122 गेंदों पर 117 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान देवदत्त ने 13 चौके और 5 शानदार छक्के जड़े। अपनी इस पारी के दम पर देवदत्त ने कर्नाटक को 285 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।
आईपीएल में है शानदार आंकड़े
बता दें, देवदत्त पडिक्कल के आईपीएल में काफी शानदार आंकड़े है, खासकर 2020 और 2021 के आईपीएल सीजन में देवदत्त ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से कमाल का प्रदर्शन करके अपना लोहा मनवाया था। आरसीबी की तरफ से ही बल्लेबाजी करते हुए उनको अच्छी पहचान मिली थी। उसके बाद आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने उनको अपनी टीम में शामिल कर लिया था।
लेकिन राजस्थान की तरफ से देवदत्त उतना शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाए। पिछले दो आईपीएल सीजन देवदत्त ने राजस्थान की तरफ से खेले लेकिन बल्लेबाजी में वो इतना कारगर साबित नहीं हुए। जिसके बाद इस बार राजस्थान ने उनको आवेश खान के साथ ट्रेड करने का फैसला किया है।
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
55 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines