BCCI and Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत आने से मना कर दिया. जिसके कारण ही आईसीसी ने उन्हें इस इवेंट से ही बाहर कर दिया. बीसीबी के फैसलों से बीसीसीआई भी खुश नहीं है, लेकिन अभी तक बोर्ड ने कोई बड़ा फैसला नहीं किया था. आईसीसी के बाद अब बीसीसीआई ने भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर काउंटर अटैक करने का फैसला कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा ही रद्द कर दिया है.
बीसीसीआई कर सकती है बड़ा फैसला
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब बीसीसीआई से भिड़ रही है. वहीं टीम इंडिया को बांग्लादेश के दौरे पर पहले अगस्त 2025 में जाना था. जहां पर टी20 और वनडे मुकाबले खेले जाने थे. बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों के चलते उस दौरे को सितंबर 2026 तक स्थगित कर दिया था. अब सितंबर 2026 में भी ये दौरा होना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. दोनों क्रिकेट बोर्ड के खराब होते रिश्तों के कारण बीसीसीआई बड़ा फैसला कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अब बांग्लादेश के दौरे पर रद्द कर सकती है. बोर्ड के इस फैसले से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को करोड़ों का नुकसान होगा. वहीं आईसीसी भी बांग्लादेश पर बड़ा एक्शन लेने का मन बना रही है. ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड मुश्किल में फंस गई है.
ये भी पढ़ें: अगर पाकिस्तान नहीं खेला T20 वर्ल्ड कप तो ICC कर देगा बर्बाद! जय शाह का तैयार PCB के खिलाफ एक्शन प्लान?
बर्बाद होने की राह पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड
बीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेलने का फैसला करके गलत राह चुन ली है. बोर्ड को अब कई बड़े नुकसान हो सकते हैं. अगर आईसीसी ने इस बार उन्हें फंड देने से मना कर दिया, तो बांग्लादेश के लिए अपनी क्रिकेट चलाना ही मुश्किल हो जाएगा. इतनी ही नहीं भारत के खिलाफ सीरीज नहीं खेलने से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा. मौजूदा समय में बांग्लादेश की हालत देखकर कोई विदेशी टीम भी उनके यहां पर दौरा करने से बचेगी. ऐसे में क्रिकेट को चला पाना ही सबसे बड़ी चुनौती होगी.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की नई तारीख आई सामने, बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines