BCCI Big Announced on Pink Ball Test Series: बीसीसीआई ने अगले साल होने वाली भारत बनाम इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारत में अभी भी पिंक बॉल क्रिकेट देखने के लिए फैंस में अधिक क्रेज नहीं देखा जा रहा है। ऐसे में हो सकता है कि अगले साल के जनवरी में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट मैच सीरीज के लिए भारत मेजबानी करने से इनकार कर दे। इस सीरीज से पहले बीसीसीआई सचिव का बयान सुर्खियों में आ गया है। ऐसे में पिंक बॉल क्रिकेट को लेकर फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि बीसीसीआई सचिव ने क्या कहा है।
ये भी पढ़ें:- WI Central Contract: वेस्टइंडीज ने साल 2023-24 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट किया जारी, कई नए धुरंदरों को किया शामिल
25 जनवरी से खेला जाएगा पहला मैच
अगले साल के जनवरी महीने से भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है। भारत इस सीरीज की मेजबानी करने वाला है। यह श्रृंखला 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाली है। इस कड़ी में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने खुलासा किया है कि गुलाबी गेंद टेस्ट के कम समय तक चलने के कारण, फैंस इसे देखने के लिए अधिक उत्साहित नहीं होते हैं। हमें गुलाबी गेंद टेस्ट के लिए क्रिकेट फैंस में दिलचस्पी बढ़ानी होगी। फैंस को 5 दिनों का टेस्ट मैच देखने की आदत हो गई है, लेकिन पिंक बॉल टेस्ट 3-4 दिन में ही खत्म हो जाता है, इसी कारण से फैंस इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: विराट के आंकड़े देख सहमे जैक कैलिस! कहा टेस्ट में भारत को हराना मुश्किल, लेकिन…
पिंक बॉल में भारत का रिकॉर्ड
बीसीसीआई सचिन ने कहा कि एक बार हम इसके अधिक अभ्यस्त हो जाएंगे, तो हम अधिक से अधिक गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेलने की कोशिश करेंगे, लेकिन अभी फैंस की दिलचस्पी को देखते हुए पिंक बॉल से अधिक टेस्ट खेलने का फायदा नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हम इंग्लैंड के साथ बातचीत कर रहे थे, लेकिन हम इसे धीरे-धीरे करेंगे। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने भारत में अभी तक गुलाबी गेंद से कुल 4 टेस्ट मैच खेले हैं, भारत को तीनों मैच में जीत मिली है। भारत ने विदेशी जमीन पर एकमात्र गुलाबी टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
21 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines