Team India-Dream11 Partnership Over: ऑनलाइन गेमिंग बिल को भारत सरकार ने पास कर दिया है। इसी के चलते Dream11 बंद हो गया है। यह कंपनी टीम इंडिया के जर्सी स्पॉन्सर थे। जुलाई 2023 से ही भारतीय टीम की टी-शर्ट पर उनका नाम लिखा आ रहा था। एशिया कप अब करीब है और BCCI सचिव ने बता दिया है कि Dream11 के साथ उनका सफर खत्म हो गया है।
Dream11 के साथ टीम इंडिया का सफर खत्म
इंडिया टुडे से बात करते हुए BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा कि टीम इंडिया के साथ Dream11 का सफर खत्म हो गया है, क्योंकि भारत सरकार द्वारा बिल पास कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए और यह बात ध्यान में रखते हुए कि बिल लागू हो गया है, BCCI के लिए अब Dream11 के साथ सफर जारी रखना बहुत मुश्किल होगा। इसी वजह से Dream11 के साथ हमारा संबंध खत्म हो गया और अब BCCI अगले कदम (नए स्पॉन्सर) पर ध्यान देगा।’
एशिया कप में बिना स्पॉन्सर खेलेगी टीम इंडिया?
एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर 2025 से होने वाली है। यह प्रतियोगिता अब बेहद करीब है और टीम इंडिया को नया स्पॉन्सर इतनी जल्द मिलना मुश्किल है। अगर BCCI किसी तरह से इसके पहले नया जर्सी स्पॉन्सर ढूंढ लेता है, तो यह बहुत बड़ी बात होगी। अगर बिना प्रायोजक के अगर टीम इंडिया खेलती है, तो ये पहला मौका नहीं होगा। 2023 के WTC फाइनल में भी टीम इंडिया के पास को स्पॉन्सर नहीं था। उस समय Byjus के साथ टीम इंडिया की डील खत्म हुई थी और उन्हें बाद में Dream11 के रूप में नया पार्टनर मिला था।
एशिया कप में टीम इंडिया का स्क्वाड
एशिया कप के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह
ये भी पढ़ें:- ‘वनडे क्रिकेट बंद करो…’, IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने क्यों दिया जय शाह को अनोखा सुझाव?
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines