BCCI Meeting Team Mangement: साउथ अफ्रीका के भारत दौरे के बीच BCCI ने एक बड़ा कदम उठाया है. वो वनडे श्रृंखला के बीच टीम मैनेजमेंट के साथ एक मीटिंग करना चाहते हैं. हाल ही में टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची वनडे में 17 रन से जीत मिली. अब दूसरे वनडे से पहले रायपुर में बैठक होने वाली है और इसका मुख्य लक्ष्य रोहित-विराट के फ्यूचर को लेकर हो सकता है. गौतम गंभीर-अजित अगरकर से इन दोनों के 2027 का वर्ल्ड कप खेलने का प्लान मांगा जा सकता है.
BCCI की कब होगी मीटिंग?
स्पोर्टस्टार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि BCCI ने साउथ अफ्रीका और भारत के बीच दूसरे वनडे से पहले बैठक का प्लान बनाया है. कुछ समय पहले अजित अगरकर ने बताया था कि रोहित-विराट अपने फ्यूचर को लेकर कोई साफ जवाब नहीं दे रहे हैं. अब दोनों ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में BCCI गौतम गंभीर-अजित अगरकर से दोनों का वर्ल्ड कप से जुड़ा प्लान मांग सकती है. रायपुर में 3 दिसंबर को वनडे मैच से पहले ये मीटिंग होगी.
BCCI ऑफिशियल ने बताया, ‘घरेलू टेस्ट सीरीज में कई बार मैदान के अंदर और बाहर अजीब फैसले देखने को मिले हैं. हमें क्लैरिटी और आगे की प्लानिंग चाहिए. अगली टेस्ट सीरीज 8 महीने बाद है. भारत टी20 वर्ल्ड कप डिफेंड करने के लिए फेवरेट नजर आ रहा है और वनडे वर्ल्ड कप के लिए दावेदार है. इसी वजह से दिक्कतों का जल्द ही हल निकालना होगा.’
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टीम इंडिया से मिली हार, फिर भी साउथ अफ्रीका ने रच दिया इतिहास, पाकिस्तान को पछाड़ किया ये कारनामा
कौन-कौन मीटिंग में शामिल होगा?
रिपोर्ट में बताया गया कि बैठक में BCCI सचिव देवजीत सैकिया, उपसचिव प्रभतेज सिंह भाटिया, हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर मौजूद रहेंगे. अभी ये बात सामने नहीं आई है कि BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास मीटिंग में होंगे, या नहीं. पिछले महीने खबर आई थी कि प्लेयर्स और मैनेजमेंट के बीच बातचीत में कमी नजर आ रही है. काफी ज्यादा चांस हैं कि टीम के सीनियर खिलाड़ी भी बातचीत का हिस्सा बनें.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: ‘अब मैं…’, टेस्ट में वापसी करने पर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
6 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines