BCCI Planning Complaint PAK Captain: एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पराजित कर दिया. हार के बाद पाक कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के खिलाफ एक विवादित बयान दिया था और मैच फी दान करने की बात कही थी. अब ये चीज उन्हें भारी पड़ने वाली है. खबरें सामने आ रही है कि BCCI उनके खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रहा है और एक शिकायत दर्ज की जाएगी. अब सलमान अली आगा के लिए मुश्किलें बढ़ना तय है और उन्हें भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है.
PAK कप्तान ने दिया था भारत के खिलाफ विवादित बयान
टीम इंडिया के खिलाफ एशिया कप फाइनल हारने के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘हमारी टीम भारत द्वारा हुए हमले के पीड़ित लोगों और बच्चों को पूरी मैच फी दान करने वाली है.’ पाक कप्तान का भारत के खिलाफ ये विवादित बयान उन्हें भारी पड़ सकता है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर हमला किया था और पाक के किसी साधारण व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ था.’
BCCI उठाने जा रहा है सख्त कदम!
BCCI अब पाक कप्तान के इस विवादित बयान को लेकर शिकायत दर्ज करने वाला है. जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान अली का ये बयान काफी संवेदनशील मामले पर है और ये कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ है. इस बयान में भारत का नाम भी लिया गया है, जो गलत है. इसी वजह से अब BCCI बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रहा है और सलमान अली आगा के खिलाफ वो शिकायत करने वाले हैं. सलमान के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं. उनपर मैच फी का फाइन लग सकता है.
सूर्या को भी देना पड़ा था फाइन
14 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था. भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच इंटरव्यू में अपनी इस जीत को भारतीय आर्मी एवं पहलगान आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित किया था. बाद में PCB ने इसी बयान को लेकर शिकायत की थी और रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्या की 30 प्रतिशत मैच फी कटी थी. अब कुछ ऐसा ही सलमान के विवादित बयान के बाद भी हो सकता है. ICC सलमान की मैच फी काट सकता है.
ये भी पढ़ें:- 9 चौके, 8 छक्के… ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वैभव सूर्यवंशी का तूफान, महज इतनी गेंदों पर जड़ दिया ताबड़तोड़ शतक
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
35 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines