BCCI: आईपीएल 2026 की तैयारियां अब बीसीसीआई ने शुरू कर दी है. अबु धाबी में 16 दिसंबर को हुए मिनी ऑक्शन के बाद से ही फ्रेंचाइजियों ने 2026 को लेकर प्लान बनाना शुरू कर दिया है. इस बीच बीसीसीआई ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को एक मामले में कड़ी चेतावनी दी है. जिससे आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लग गया है. ऑक्शन में अच्छा प्रदर्शन करने वाली राजस्थान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है.
बीसीसीआई ने अब दी चेतावनी
दिसंबर 16 को अबु धाबी में आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन हुआ. जहां पर क्रिकबज के अनुसार राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को लेकर बात करते हुए आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘हमने पिछली बार स्टेट बॉडी को लिखा था कि जब तक वे RCA के चुनाव नहीं करवाते और एक चुनी हुई बॉडी नहीं बना लेते, तब तक हमारे लिए IPL को राजस्थान में ले जाना मुश्किल होगा. अभी तक, उन्होंने चुनाव नहीं करवाए हैं और फ्रेंचाइजी को यह देखना होगा कि क्या वे इसे अपने गेम होस्ट करने के लिए ठीक समझते हैं. एक बार जब हम वह ड्यू डिलिजेंस कर लेंगे और अगर RCA अपने चुनाव आसानी से और सही तरीके से करवा पाता है, तो हम उसे विनर मानेंगे.’
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे करेंगे ओपनिंग, सेमीफाइनल में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
खतरे में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन
फिलहाल बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि जब तक इलेक्शन नहीं होते, तब तक राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के लिए मुश्किलें कम नहीं होगी. हालांकि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा कि उन्हें बीसीसीआई ने ऐसी कोई सूचना नहीं दी है. पिछले 2 साल से इस एसोसिएशन का संचालन राज्य सरकार द्वारा नियुक्त एक कमेटी कर रही है. जिसकी अध्यक्षता दीन दयाल कुमावत कर रहे हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने नाम पुणे में आयोजित कर सकता है.
ये भी पढ़ें: ऑक्शन में अनसोल्ड रहे इन 8 चैंपियन प्लेयर्स का खत्म हुआ IPL करियर? लिस्ट में कई भारतीय नाम भी शामिल
संबंधित खबरें
2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
22 mins agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
3 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
4 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
6 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines