BCCI: भारतीय टीम पिछले कुछ समय से बदलाव के दौर से गुजर रही है। जिसके कारण ही बीसीसीआई टीम को और मजबूत बनाने के लिए कुछ बड़े फैसले भी कर रही है। लीडरशिप में बदलाव के अलावा टीम मैनेजमेंट में भी बदलाव हो रहे हैं। इस बीच रिपोर्ट्स आ रही हैं कि भारतीय क्रिकेट के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई ने दोबारा टीम के साथ जुड़ने का ऑफर दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या बीसीसीआई टी20 विश्व कप 2026 के लिए धोनी को मेंटर की भूमिका में देखना चाहता है?
महेंद्र सिंह धोनी को मिला बीसीसीआई का ऑफर?
क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी को टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम का मेंटर बनने का बड़ा ऑफर दिया है। इन्हीं रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड धोनी जैसे दिमाग वाले खिलाड़ी का इस्तेमाल ड्रेसिंग रूम में चाहती है। हालांकि ज्यादातर चांस है कि धोनी इस ऑफर को मना कर दें। खबरों की माने तो भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर और धोनी के बीच रिश्ते बहुत अच्छे नहीं है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट में धोनी के एंट्री से ड्रेसिंग रूम का मौहाल भी बदल सकता है। हालांकि बीसीसीआई को फिर भी लगता है कि धोनी और गंभीर के साथ काम करने से टीम इंडिया की जीत पक्की हो जाएगी।
पहले भी टीम के साथ जुड़ चुके हैं धोनी
दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले टी20 विश्व कप 2021 के दौरान टीम का हिस्सा थे। जहां पर टीम इंडिया लीग स्टेज से ही बाहर हो गई थी। बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बहुत ज्यादा सफलता मिली है, लेकिन मेंटर के रूप में वो उसी को दोहरा पाएंगे। ऐसा कहना अभी जल्दबाजी होगी। टीम इंडिया ने पिछला टी20 विश्व कप जीता है, ऐसे में वो टाइटल को डिफेंड करने के लिए उतरेगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं धोनी आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए।
ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने क्यों 1 सीजन के बाद ही छोड़ दिया राजस्थान रॉयल्स का साथ? पर्दे के पीछे की कहानी आई बाहर
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
25 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines