ODI World Cup 2023: इन दिनों दुनियाभर में वनडे विश्व कप 2023 की धूम है। इस बार विश्व कप भारत में ही खेला जा रहा है और टीम इंडिया को इसका प्रबल दांवेदार माना जा रहा है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में काफी शानदार फॉर्म में है और अभी तक खेले सभी पांच मैचों में भारतीय टीम की जीत हुई है। आज भारतीय टीम का छठा मुकाबला इंग्लैंड के साथ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय खिलाड़ी पर एक्शन लिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG ODI World Cup Live Updates: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
इस खिलाड़ी पर दो साल के लिए लगा बैन
बता दें, बीसीसीआई ने जम्मू कश्मीर के क्रिकेटर वंशज शर्मा पर दो साल का बैन लगाया है। दरअसल, वंशज पर एक से ज्यादा अलग-अलग जन्मतिथि के कई बर्थ सर्टिफिकेट जमा करने का आरोप साबित हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक इसको लेकर जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने बयान जारी करते हुए कहा कि, “वशंज अब अगले 2 साल तक बीसीसीआई के किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। क्योंकि उन्होंने अलग-अलग जन्मतिथि के कई बर्थ सर्टिफिकेट जमा किए। उनके बैन की शुरुआत 27 अक्टूबर से हो गई है।”
अब दो साल का बैन खत्म होने के बाद भी वशंज बीसीसीएल द्वारा आयोजित सीनियर पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में ही हिस्सा ले सकेंगे। फिलहाल वशंज ने बिहार के अंडर-23 में आवेदन किया है। जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने साल 2021-22 में वशंज को पहली बार पंजीकृत किया था और तभी से बीसीसीआई के पास उनका डाटा मौजूद है। आपकों बता दें, वशंज दो साल का प्रतिबंध करने के बाद सिर्फ बीसीसीआई की सीनियर पुरुष टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकेंगे।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
27 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines