Pragyan Ojha & RP Singh New Selectors: BCCI को हाल ही में मिथुन मन्हास के रूप में नए अध्यक्ष मिल चुके हैं. इसके साथ ही भारतीय टीम की सिलेक्शन कमेटी में भी बड़ा बदलाव हुआ है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह मेंस टीम सिलेक्शन कमेटी का हिस्सा बन चुके हैं. इसी बीच महिला क्रिकेट की सिलेक्शन समिति के लिए दिल्ली की अमिता शर्मा को चुना गया है. BCCI सिलेक्शन टीम के चेयरमैन अजित अगरकर को अब दो नए दिग्गजों का साथ मिलेगा और ये सभी मिलकर टीम इंडिया का चुनाव करते हुए नजर आएंगे.
BCCI ने चुने नए सिलेक्टर्स
कुछ समय पहले BCCI ने मेंस सीनियर टीम के लिए दो नए सिलेक्टर्स चुनने का ऐलान किया था. आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट इतिहास के दो बड़े खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह भारतीय टीम के चुनाव में अहम किरदार निभाएंगे. उन्हें बड़ा पद दे दिया गया है. इसके अलावा महिला क्रिकेट की चुनाव सिमित में अमिता शर्मा को नई चेयरपर्सन बना दिया गया है. इसके अलावा महिला सिलेक्शन कमेटी में सुलक्षणा नाइक, श्रवनति नायडू, श्यामा डे और जया शर्मा को भी शामिल किया गया है. जूनियर सिलेक्शन पैनल का चेयरमैन एस शरथ को बनाया गया.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK, Final मैच के लिए जारी हुए नए नियम-कानून, ये गलतियां पड़ेंगी भारी, मिलेगी कड़ी सजा
BCCI की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
AGM के दौरान BCCI ने सिलेक्शन कमेटी चुनने के अलावा एक बड़ा फैसला भी लिया. उन्होंने तय किया है कि कोई भी अंडर 16 खिलाड़ी IPL नहीं खेल सकता, जब तक वो रणजी ट्रॉफी में अपने राज्य के लिए कम से कम एक मैच नहीं खेल लेता. ये निर्णय युवा खिलाड़ियों को न सिर्फ टी20 क्रिकेट खेलने, बल्कि रणजी ट्रॉफी जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर मजबूर करेगा. इससे उनकी क्रिकेट स्किल्स में बड़ा सुधार होगा.
मिथुन मन्हास बने नए BCCI अध्यक्ष
बैठक के दौरान BCCI के नए प्रेसिडेंट का भी चुनाव हुआ. घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए खेल चुके मिथुन मन्हास को ये अहम जिम्मेदारी दी गई है. वो अगले तीन साल तक BCCI अध्यक्ष रहेंगे. इसके अलावा देवजीत सैकिया सचिव, वहीं राजीव शुक्ला वाइस प्रेसिडेंट बने रहेंगे.
ये भी पढ़ें:- BCCI को मिला नया ‘बॉस’, मिथुन मन्हास ने ली रॉजर बिन्नी की जगह, राजीव शुक्ला संभालेंगे ये पद
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
49 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines