BCCI Announce WPL Committee Members: बीसीसीआई ने डब्ल्यूपीएल के लिए कमेटी मेंबर्स की सूची जारी की है। बीसीसीआई ने कुल 8 पदों के लिए मेंबर्स की नियुक्ति की है। इनमें रोजर बिन्नी से लेकर जय शाह को भी शामिल किया गया है। समिति के तमाम सदस्य महिला प्रीमियर लीग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बीसीसीआई का मानना है कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए उनकी सामूहिक विशेषज्ञता और जुनून उन्हें महिला प्रीमियर लीग के लिए एक अमूल्य संपत्ति बनाता है। समिति के तमाम सदस्य महिला प्रीमियर लीग के विकास और सफलता में योगदान देने के अवसर को लेकर उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें:- पंजाब किंग्स के खिलाड़ी का जलवा, अकेले अपनी टीम को दिलाया जीत, प्रदर्शन देख फ्रेंचाइजी हो जाएगी खुश
इन 8 पदों के लिए हुई नियुक्ति
रोजर बिन्नी – अध्यक्ष
जय शाह – संयोजक
अरुण धूमल – आईपीएल अध्यक्ष
राजीव शुक्ला – बीसीसीआई उपाध्यक्ष
आशीष शेलार – बीसीसीआई मानद कोषाध्यक्ष
देवजीत सैकिया – बीसीसीआई मानद संयुक्त। सचिव
श्रीमती मधुमती लेले
प्रभतेज भाटिया
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: आईपीएल में आखिरी बार नजर आएंगे ये 3 भारतीय धुरंधर! वजह जान आप भी कहेंगे बात तो सही है
165 खिलाड़ियों ने दिया ऑक्शन में नाम
पहले देश में सिर्फ आईपीएल का ही क्रेज देखा जा रहा था, लेकिन अब डब्ल्यूपीएल को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। WPL का पहला सीजन इसी साल यानी 2023 में खेला गया था। इसमें 5 टीमों ने हिस्सा लिया था। डब्ल्यूपीएल का पहला खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता था। अब अगले साल एक बार फिर से डब्ल्यूपीएल खेला जाएगा। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अगला डब्ल्यूपीएल दिसंबर 2024 में मुंबई में खेला जाएगा। महिला प्रीमियर लीग के अगले सीजन यानी 2024 में ऑक्शन के लिए कुल 165 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। इन 165 में से सिर्फ 30 खिलाड़ी ही ऑक्शन में सिलेक्ट हो पाएंगे।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
24 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines