नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदानों से दिलचस्प नजारे सामने आते हैं और जब बात फटाफट क्रिकेट की हो तो ये रोमांच दोगुना हो जाता है। एक ऐसा ही रोमांच का नजारा ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुए बिग बैश लीग (BBL 12) में सामने आया है। BBL सीजन 12 के पहले मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स और सिडनी थंडर के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली।
ब्रॉडी काउच ने लपका शानदार कैच
पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न स्टार्स ने 122 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी थंडर की ओर से ओपनिंग करने आए मैथ्यू जिल्कस को डक पर पवेलियन लौटना पड़ा। शॉर्ट में लगे फील्डर ब्रॉडी काउच ने यहां इतना शानदार कैच पकड़ा कि लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली।
ट्रेंट बोल्ट ने लिया पहला विकेट
अपना पहला बीबीएल खेल रहे न्यूजीलैंड के तूफानी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने जैसे ही पहले ओवर की दूसरी गेंद फेंकी, मैथ्यू जिल्कस ने इस पर कट लगाकर शॉर्ट के फील्डर को छकाने की कोशिश की, लेकिन यहां लगे फील्डर ब्रॉडी काउच ने जैसे ही डाइव लगाई। बॉल उनके हाथ से बाउंस हो गई। ब्रॉडी इस कैच को छोड़ने के मूड में नहीं थे। उन्होंने मैदान पर गुलाटियां खाईं, जिसके बाद बॉल उनके पैर से टकराकर दोबारा उछल गई। इसके बाद बॉल को उन्होंने एक हाथ से कैच कर मैथ्यू को बिना खाता खोले ही पवेलियन रवाना कर दिया। सब्स्टीट्यूट फील्डर ब्रॉडी का ये कैच चर्चा का विषय बन गया है।
सिडनी थंडर ने हासिल की जीत
मैच की बात की जाए तो मेलबर्न स्टार्स के 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिडनी थंडर के पसीने छूट गए। हालांकि उन्होंने रोमांचक मैच में लास्ट बॉल पर एक विकेट से जीत हासिल कर ली। निचले क्रम पर गुरिंदर संधू ने 16 गेंदों में दो चौके, एक छक्का ठोक नाबाद 20 रन बनाए। वहीं मेलबर्न की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने दो, नाथन कूल्टर नाइल ने तीन, कप्तान एडम जंपा ने दो और ब्यू वेब्स्टर ने दो विकेट चटकाए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
51 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines