नई दिल्ली: जहां एक ओर टेस्ट क्रिकेट में गजब का रोमांच देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी ओर टी 20 में ताबड़तोड़ क्रिकेट का धमाल नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुई बिग बैश लीग में कुछ ऐसा ही नजारे सामने आ रहे हैं। रेनेगेड्स ओर ब्रिस्बेन हीट्स के बीच खेले गए तीसरे मुकाबले में रॉस विटेले ने इतना खतरनाक छक्का ठोका कि गेंद स्टेडियम पार जा गिरी।
विटेले ने स्टेडियम पार ठोका छक्का
ये नजारा 18वें ओवर में देखने को मिला। हीट को 13 गेंदों में 44 रन बनाने थे। जैसे ही आंद्रे रसेल ने इस ओवर की आखिरी गेंद डाली, स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज विटेले ने पैरों के नीचे से बॉल उठाई और डीप कवर पॉइंट की ओर से उड़ाकर ऐसा खतरनाक छक्का ठोका कि गेंद काफी देर तक हवा में रही फिर स्टेडियम पार कर गई। रॉस ने 18 गेंदों में नाबाद 28 रन बनाए। हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हीट 20 ओवर में 144 रन ही बना सकी और 22 रन से मुकाबला हार गई। रसेल ने 3 ओवर में 26 रन देकर एक विकेट चटकाया।
और पढ़िए – IND vs BAN: सिराज ने कर दिया खुलासा, बताया- लिटन दास से क्या बोला
कप्तान निक मेडिंसन की तूफानी पारी
रेनेगेड्स की ओर से इस मैच के हीरो कप्तान निक मेडिंसन रहे। उन्होंने 49 गेंदों में 10 चौके-3 छक्के ठोक 87 रन कूटे। आंद्रे रसेल ने 28 गेंदों में 3 छक्के जमाकर 35 रन जड़े। वहीं हीट की ओर से कप्तान जिमी पीयरसन ने 30 गेंदों में दो चौके-दो छक्के ठोक 45 रन कूटे। कॉलिन मुनरो ने 30 गेंदों में 35 रन बनाए। हालांकि ये नाकाफी रहे और वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। रेनेगेड्स की ओर से अकील हुसैन ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट निकाले।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
42 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines