नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुई बिग बैश लीग में ताबड़तोड़ क्रिकेट का रोमांच नजर आ रहा है। एक ऐसा ही रोमांच का नजारा रेनेगेड्स ओर ब्रिस्बेन हीट्स के बीच खेले गए मुकाबले में नजर आया। यहां रेनेगेड्स की ओर से खेलते हुए कप्तान और ओपनर निक मेडिंसन ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे।
निक मेडिंसन ने मचा दी तबाही
बाएं हाथ के बल्लेबाज कभी बाएं से तो कभी दाएं हाथ से छक्का कूटते नजर आए। मेडिंसन ने 49 गेंदों में 10 चौके-3 छक्के ठोक 177 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 87 रन कूटे। इस दौरान उन्होंने रिवर्स स्वीप में ऐसा करारा छक्का कूटा कि गेंदबाज भी दंग रह गया।
और पढ़िए – IND vs BAN: Siraj ने फेंकी कमाल की गेंद…उड़ा डालीं Litton Das की गिल्लियां, देखें
https://twitter.com/cricketcomau/status/1603326143804817410
ठोक डाले गगनचुंबी छक्के
ये नजारा 16वें ओवर की चौथी गेंद पर देखने को मिला। हीट के गेंदबाज कुह्नेमन ने जैसे ही गेंद डाली, मेडिंसन ने अपनी पोजिशन और बल्ला बदला और फाइन लेग की ओर ऐसा करारा छक्का ठोका कि सब देखते ही रह गए। इसी तरह उन्होंने अपनी पारी में कई गगनचुंबी छक्के ठोक धमाल मचाया।
और पढ़िए – BBL 2022: Russell ने खड़े-खड़े ठोक डाला पावरफुल छक्का, गेंद को जमीने से खोदकर ‘आसमान’ में भेजा, देखें
https://twitter.com/BBL/status/1603327297066438656
मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड
इस मैच के हीरो रेनेगेड्स के कप्तान निक मेडिंसन रहे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। वहीं रेनेगेड्स की ओर से वेस्ट इंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने 28 गेंदों में 3 छक्के जमाकर 35 रन जड़े। हीट की ओर से कप्तान जिमी पीयरसन ने 30 गेंदों में दो चौके-दो छक्के ठोक 45 रन जड़े तो वहीं कॉलिन मुनरो ने 30 गेंदों में 35 रन बनाए। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। रेनेगेड्स की ओर से अकील हुसैन ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट निकाले।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
48 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines