BBL Cricketers Arrive At Stadium By Pushing Taxi: बिग बैश लीग 2025-26 के दौरान एक मजेदार वाक्या पेश आया है. पर्थ स्कोर्चर्स बनाम सिडनी थंडर मुकाबले का एक मोमेंट मंगलवार 30 दिसंबर को वायरल हो गया, जब कुछ स्कॉर्चर्स टीम के खिलाड़ी का एक अजीब प्री-मैच एपिसोड सामने आया. हालांकि प्लेयर्स और क्रिकेट फैंस के लिए ये लम्हा हमेशा के लिए यादगार बन गया.
कार को लगाया धक्का
पर्थ स्कॉर्चर्स फ्रेंचाइजी के क्रिकेटर्स लॉरी इवांस, ऐशटन एगर, आरोन हार्डी और माहीली बीयरडम मैच खेलने सिडनी शोग्राउंड स्टेडियम जा रहे थे जब उनकी उबर टैक्सी रास्ते में खराब हो गई. बीच रोड पर फंस जाने के बाद, चारों खिलाड़ियों को कार को पुश करके चालू करने की कोशिश करनी पड़ी, और आखिरार फिर से कार में बैठकर अपना सफर जारी रख सके.
टीवी पर दिखा वीडियो
ये घटना की टीवी पर टेलिकास्ट के दौरान सामने आई, और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज लॉरी एवांस ने बाद में इस घटना को मजाकिया अंदाज में याद किया, जिससे फैंस और कमेंटेटर्स दोनों ही हंसी में झूम उठे. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
पर्थ स्कॉर्चर्स की जीत
हालांकि ये अजीबोगरीब वाक्या पर्थ स्कॉर्चर्स की परफॉर्मेंस पर ज्यादा असर नहीं डाल सका. पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने बहुत ही ताकतवर तरीके से 202 रन का स्कोर बनाया, जिसमें एश्टन टर्नर के शानदार नाबाद 99 रन शामिल थे. बल्लेबाज एश्टन अगर के आउट होने के कारण टर्नर का शतक अधूरा रह गया, जब अगर मिडविकेट के ऊपर एक बाहरी स्लॉग खेलते हुए आउट हुए.
प्वॉइंट्स टेबल में फायदा
पर्थ स्कॉर्चर्स ने अपनी बल्लेबाजी के बाद असरदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, और सिडनी थंडर को 17.3 ओवर में 131 रन पर आउट कर दिया. इस जोरदार जीत ने पर्थ को बिग बैश लीग प्वॉइंट टेबल में तीसरी पोजीशन पर पहुंचा दिया.अब ये टीम सिर्फ मेलबर्न स्टार्स और होबार्ट हरिकेंस से ही पीछे है.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines