BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में आज 45वां मैच खेला जा रहा है, इस मैच में सिडनी सिक्सर्स बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में एक अजोबो-गरीब नजारा देखने को मिला, जब स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो बॉल उनकी बॉडी में टकराने के बाद सीधा स्टंप में जा लगी, लेकिन बेल्स नहीं गिरे।
तीसरे ओवर में हुआ वाक्या
जैसे ही गेंद स्टंप पर लगी तो गेंदबाज खुश हो गया और विकेट का जश्न मनाने लगा, लेकिन जब उसने देखा कि बेल्स नहीं गिरे और अंपायर ने बल्लेबाज को आउट नहीं दिया तो वह हैरान रह गया और बाद में उसके हाथ निराशा ही लगी। ये वाक्या दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर हुआ, ये ओवर हैरी कॉन्वे डाल रहे थे।
और पढ़िए – खतरनाक इनस्विंगर नहीं झेल पाए Jason Roy, गेंद ने उड़ा दी गिल्लियां, क्रीज पर ही गिर गया बैटर, देखें
मैच का लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो 11 का खेल होने तक सिडनी सिक्सर्स की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। क्रीज पर स्टीम स्मिथ 70, जबकि पैटरशन 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
आखिर क्यों आउट नहीं हुए स्टीव स्मिथ
स्टंप में गेंद लगने के बाद भी स्टीव स्मिथ को आउट नहीं दिया गया। क्योंकि बेल्स नीचे नहीं गिरीं, नियमों के मुताबिक जब तक बेल्स यानी गिल्लियां नीचे नहीं गिरतीं तो बैट्समैन को आउट करार नहीं दिया जा सकता, चाहे वह थ्रो हो या फिर गेंद।
और पढ़िए – अर्जुन तेंदुलकर ने बरपाया कहर, कप्तान के उड़ा दिए होश, चटका डाले इतने विकेट
दोनों टीमों की प्वाइंट टेबल में स्थिति
अगर इन दोनों टीमों की प्वाइंट टेबल में स्थिति देखें तो एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम टीम 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। इस टीम ने 11 में से 5 मौच जीते हैं, जबकि 6 में हार मिली है। वहीं सिडनी सिक्सर्स की टीम 15 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है, इस टीम ने 11 में से 7 मैच जीते हैं, जबकि 3 में हार मिली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
एडिलेड स्ट्राइकर्स (प्लेइंग इलेवन): मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड (कप्तान), एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एडम होस, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, थॉमस केली, बेन मैनेंटी, कैमरून बॉयस, वेस आगर, हेनरी थॉर्नटन, हैरी कॉनवे
सिडनी सिक्सर्स (प्लेइंग इलेवन): जोश फिलिप (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, हेडन केर, डैनियल क्रिश्चियन, बेन द्वारसुइस, सीन एबॉट, स्टीव ओ’कीफ, टॉड मर्फी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
19 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines