BBL 2023: बिग बैश लीग 2022-23 का रोमांच चरम पर है। ऑस्ट्रेलिया में यह लीग खेली जा रही है, जिसमें कोई गेंद तो कोई बल्ले से धमाल मचा रहा है। इस लीग में सूर्यकुमार यादव स्टाइल में बल्लेबाज Caleb Jewell ने फाइन लेग के ऊपर से खतरनाक छक्का ठोका, जिसे देख सभी हैरान रह गए।
बिग बैश लीग में Caleb Jewell होबार्ट हरिकेंस की टीम से खेल रहे हैं। बुधवार को इस लीग के 55वें मैच में वह ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे थे। उन्होंने 14 गेंद में 2 चौके, 1 छक्के की मदद से 17 रन बनाए और आउट हो गए। इस छोटी पारी में Caleb Jewell ने जो छक्का लगाया, वो चर्चा का विषय है।
Caleb Jewell ने लगाया सूर्यकुमार यादव जैसा छक्का
दरअसल, माइक नेसर नाम का गेंदबाज ब्रिस्बेन हीट की तरफ से पारी का तीसरा ओवर लेकर आया था। इस ओवर की दूसरी हेंद पर Caleb Jewell ने ऑफ स्टंप पर जाकर विकेटकीपर के ऊपर से पीछे की तरफ गेंद को भेजा, बल्ले और गेंद का कनेक्शन इतना जबरदस्त था कि गेंद सीधा दर्शकों के बीच जा गिरी। इधर शॉट्स मारने के बाद बल्लेबाज जमीन पर लेट गया। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ कुछ इसी तरह का छक्का लगाया था। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
https://twitter.com/BBL/status/1618080823680589835?s=20&t=h5pzj7pO6duQ81EclBw_xg
बिग बैश लीग 55वें मैच का स्कोरकार्ड
अगर मैच की बात करें तो होबार्ट हरिकेन्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए थे। इस छोटे से टारगेट का पीछा करने उतरी ब्रिसबेन हीट 2 रन से मैच हार गई। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन ही बनाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
होबार्ट हरिकेंस- कालेब ज्वेल, बेन मैकडरमोट, ज़क क्रॉली, मैथ्यू वेड (c & wk), मैकलिस्टर राइट, टिम डेविड, फहीम अशरफ, जोएल पेरिस, नाथन एलिस, विल पार्कर, रिले मेरेडिथ
ब्रिस्बेन हीट- जोश ब्राउन, उस्मान ख्वाजा (कप्तान), मारनस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, सैम हैन, जिमी पीरसन (विकेटकीपर), माइकल नेसर, जेम्स बाजले, स्पेंसर जॉनसन, मिचेल स्वेपसन, मैथ्यू कुह्नमैन
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines