BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेली जा रही है। इस लीग में न्यूजीलैंड टीम के पॉवर हिटर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने एक खतरनाक छक्का ठोका है। उन्होंने घुटना टेका और गेंद पर जोरदार प्रहार किया। बल्ले से लगते ही गेंद सीधा दर्शकों के पास जा गिरी। इस शॉट में 36 साल के इस तूफानी ऑलराउंडर ने पूरा दम लगाया और गेंद को छक्के के लिए दर्शकों के बीच डिपाजिट कर दिया।
कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने ठोका खतरनाक छक्का
कॉलिन डी ग्रैंडहोम बिग बैश लीग में एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ 3 गेंद में 7 रन बनाए, लेकिन उन्होंने जो इकलौता छक्का ठोका, उससे सभी का दिल जीत लिया। ग्रांडहोम पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, उन्होंने अपनी पारी की पहले ही गेंद पर स्पिनर Todd Murphy के खिलाफ हवाई फायर किया और तूफानी छक्का लगाया।
और पढ़िए –IND vs NZ: उमरान मलिक से भी घातक बॉलर है न्यूजीलैंड के पास, स्पीड बैटल में कौन पड़ेगा भारी
https://twitter.com/BBL/status/1615297905505742850?s=20&t=UkYt5OSc3TRwfcMV170H3w
एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेला जा रहा मैच
अगर मैच की बात करें यो बिग बैश लीग में आज एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच लीग का 45वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर सिडनी सिक्सर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए हैं, अब एडिलेड की टीम 204 रनों के टारगेट का पीछा कर रही है। एडिलेड स्ट्राईकर्स ने 16 ओवर के बाद 7 विकेट खोकर 135 रन बना लिए हैं, यहां मैच जीतने के लिए 23 गेंद में 69 रनों की दरकार है।
https://twitter.com/BBL/status/1615295199655383040?s=20&t=UkYt5OSc3TRwfcMV170H3w
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
एडिलेड स्ट्राइकर्स की प्लेइंग इलेवन- मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड (कप्तान), एलेक्स केरी (विकेटकीपर), एडम होस, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, थॉमस केली, बेन मैनेंटी, कैमरून बॉयस, वेस आगर, हेनरी थॉर्नटन, हैरी कॉनवे
और पढ़िए –पहले बुलाया फिर आधे रास्ते से लौटाया, रनआउट होकर पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दे मारा बल्ला, देखें वीडियो
सिडनी सिक्सर्स की प्लेइंग इलेवन- जोश फिलिप (विकेटकीपर), स्टीवन स्मिथ, कर्टिस पैटरसन, मोइसेस हेनरिक्स (कप्तान), जॉर्डन सिल्क, हेडन केर, डैनियल क्रिश्चियन, बेन द्वारसुइस, सीन एबॉट, स्टीव ओ’कीफ, टॉड मर्फी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
10 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
13 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
34 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines