BBL 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में हर रोज दमदार मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी थंडर के बीच मैच खेला गया। इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स ने सिडनी थंडर को 4 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए सिडनी थंडर ने 20 ओवर में 174/6 का स्कोर खड़ा किया, जवाब में मेलबर्न रेनेगेड्स ने एक गेंद शेष रहते 175/6 का स्कोर बनाकर मुकाबले अपने नाम किया। सिडनी थंडर्स भले ही हार गई लेकिन रिली रूसो की पारी खूब चर्चाओं में रही। उन्होंने 38 गेंदों पर 53 रन बनाए और वे एक बार तो आउट होते हुए भी बचे।
और पढ़िए – IPL 2023 Auction: इन 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर हर टीम लगाएगी ऊंची बोली, खास टेलैंट को देगी मौका
एक ही गेंद पर दो बार आउट होने से बचे रुसो
क्रिकेट वैसे तो स्कील और दिमाग का गेम है लेकिन इसमें कई बार किस्मत का साथ होना भी जरूरी हो जाता है। इसी लक के चलते कुछ ऐसी चीजें हो जाती है कि हर कोई हैरान हो जाता है। मेलबर्न रेनेगेड्स और सिडनी थंडर के बीच खेले गए मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल मैच के दौरान जब रूसो बल्लेबाजी कर रहे थे तभी गेंदबाज ने सीधे उनके पैड पर गेंद डाली और अपील की और अंपायर ने आउट दे दिया। रूसो ने अंपायर को पहले नहीं देखा और दौड़ पड़े लेकिन बाद में पलट गए। जैसी ही वे पलटे तो विकेटकीपर ने स्टंपिंग कर दी।
हालांकि रूसो ने तुरंत अपील की और रिव्यू में पता चला कि बॉल स्टंप को मिस कर रही है इसीलिए उन्हें नॉट आउट करार दे दिया गया। वहीं बाद में रिप्ले में ये भी पता चला कि वे रनआउट भी हो गए थे हालांकि अंपायर ने उन्हें थ्रो मारने से पहले ही आउट दे दिया था इसीलिए गेम वहीं रुक गया था और रनआउट काउंट नहीं किया गया। ऐसे में रूसो एक ही गेंद पर पहले एल्बीडब्ल्यू और फिर रनआउट होने से बच गए।
और पढ़िए – ‘मैं अभी और 2-3 साल खेल सकता हूं’… IPL Auction से पहले 40 साल के दिग्गज ने दिया बड़ा बयान
एरोन फिंच ने खेली तूफानी पारी
वहीं इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए सिडनी थंडर ने 20 ओवर में 174/6 का स्कोर खड़ा किया, जवाब में मेलबर्न रेनेगेड्स ने एक गेंद शेष रहते 175/6 का स्कोर बनाकर मुकाबले अपने नाम किया। रेनेगेड्स के एरोन फिंच ने मात्र 43 गेंदो पर 70 रन बनाए और इस शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
54 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines