नई दिल्ली: बिग बैश लीग (BBL 2022) में एक के बाद एक विवादित नजारे सामने आ रहे हैं। हाल ही एक कैच पर जमकर बवाल हुआ था। अब एक और मुकाबले में मांकडिंग रनआउट पर विवाद हो गया। दरअसल, मंगलवार को रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेले गए मैच में एडम जंपा ने रेनेगेड्स के बल्लेबाज टॉम रोजर्स को मांकडिंग से आउट करने की कोशिश की। ये नजारा 20वें ओवर में देखने को मिला।
अंपायर ने नहीं दिया आउट
जैसे ही जंपा इस ओवर की चौथी गेंद डालने आए नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े टॉम रोजर्स क्रीज से आगे निकल गए। जंपा ने रोजर्स को आगे निकलते देखा तो उन्होंने बॉल डालने से ऐन पहले गिल्लियों में बॉल दे मारी। इसके बाद रोजर्स पवेलियन की ओर वापस लौटने लगे, लेकिन ये क्या? अंपायर ने थर्ड अंपायर को इशारा दे दिया। थोड़ी देर तक जंपा और अंपायर में बातचीत होती रही और आखिरकार बल्लेबाज को नॉट आउट करार दे दिया गया। अंपायर के इस फैसले से जंपा काफी हैरान दिखे।
क्या कहता है नियम
मांकडिंग के नियम के अनुसार, यदि कोई बल्लेबाज बॉल फेंकने से पहले नॉन स्ट्राइकर एंड से क्रीज छोड़ देता है और उसे रन आउट कर दिया जाए तो यह कानूनी रूप से मान्य है, लेकिन यहां एक पेच है। दरअसल, जंपा के रनआउट को इसलिए नहीं माना गया क्योंकि अंपायर ने माना कि जंपा ने अपना हाथ बॉल डालने के लिए पूरा घुमा दिया था। यानी वे बॉल फेंकने का पूरा इशारा कर चुके थे।
अश्विन-दीप्ति ने ऐसा नहीं किया
अश्विन-दीप्ति शर्मा और जंपा के रनआउट में यही फर्क है। अश्विन और दीप्ति ने नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाजों को आउट करने से पहले पूरा हाथ नहीं घुमाया था। नियमानुसार यदि नॉन-स्ट्राइकर किसी भी समय मैदान से बाहर है और गेंदबाज सामान्य रूप से गेंद को छोड़ने की उम्मीद करता है, तो नॉन-स्ट्राइकर रन आउट किया जा सकता है। इन परिस्थितियों में यदि गेंदबाज बॉल फेंकने से पहले या फेंकने का पूरा इशारा करने से पहले गिल्लियां बिखेर दे तो यह रनआउट होगा।
और पढ़िए – PAK vs NZ: गलती किसकी? इमाम उल हक ने बाबर आजम को करा दिया रनआउट? देखें वीडियो
अश्विन करने लगे ट्रेंड
जंपा के रनआउट के बाद रविचंद्रन अश्विन लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अश्विन और जंपा दोनों राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे। ऐसे में दोनों की जुगलबंदी देखने लायक होगी। जंपा को 1.5 करोड़ में रॉयल्स ने खरीदा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
48 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines