Najmul Hossain Shanto On T20 World Cup 2026 Participation: बांग्लादेश की 2026 टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को लेकर अनसर्टेनिटी बनी हुई है और स्टार बल्लेबाज नजमुल हुसैन शांतो ने जोर देते हुए कहा कि खिलाड़ी आईसीसी टूर्नामेंट खेलना चाहते हैं. उनका ये बयान बीसीबी के आधिकारिक रुख के आखिरी फैसले से ठीक पहले आया है.
नजमुल ने दिया अहम बयान
मीडिया से बात करते हुए नजमुल हुसैन शांतो ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट वेलफेयर एसोसिएशन (CWAB) ने खिलाड़ियों को उस घटनाक्रम में औपचारिक रूप से शामिल नहीं किया था, जो टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यू चेंज करने वाले विवाद के इर्द गिर्द हो रहा है.
‘मेंटली अफेक्ट हुए खिलाड़ी’
शांतो ने 20 जनवरी 2026 को कहा,’इस पर बात करने का असल में कोई मौका नहीं था. हममें से जो लोग CWAB के साथ जुड़े हैं, वो मैचेज में बहुत बिजी रहे हैं. इसके ऊपर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जो खिलाड़ियों को मेंटली अफेक्ट किया ये बहुत मुश्किल वक्त था.’
‘T20 WC खेलना चाहते हैं प्लेयर्स’
शांतो ने बताया कि ये टूर्नामेंट बहुत अहम है, उन्होंने कहा,’हम क्रिकेटर्स के तौर पर हमेशा खेलना चाहते हैं,, और जब ये वर्ल्ड कप जैसा इवेंट होता है, तो निश्चित तौर पर हम वहां होना चाहते हैं. ऐसे टूर्नामेंट अक्सर नहीं आते. वर्ल्ड कप रेयर होते हैं, खासकर 50-ओवर फॉर्मेट जो हर 4 साल में आता है. मैं इसे हमारे लिए अच्छा क्रिकेट खेलने का एक बड़ा मौका मानता हूं.’
‘मसले को हल किया जा सकता है’
‘दरअसल मुझे अंदरूनी मामलों की पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए मेरे लिए टिप्पणी करना मुश्किल है. लेकिन खिलाड़ियों के रूप में, हम निश्चित रूप से खेलना चाहते हैं. इसमें कई मुद्दे शामिल हैं, और मैं निजी तौर पर हर चीज को डिटेल से नहीं जानता, लेकिन मेरा मानना है कि अगर इन मामलों को सही ढंग से हल किया जाए और अगर हमें मौका मिले, इंशाअल्लाह ये खिलाड़ियों के लिए वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए बहुत अच्छा होगा.’
कैसे शुरु हुआ विवाद?
ये विवाद तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी टीम से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिज़ुर रहमान को रिलीज़ करने का निर्देश दिया. इस एक्शन के बाद बीसीबी भड़ गया और उसने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने वेन्यूज को भारत से बाहर श्रीलंका में शिफ्ट कराने की मांग कर दी.
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
42 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
46 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines