हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC से मिले झटके के बाद अब क्या करेगा बांग्लादेश? T20 World Cup में खेलने पर आया BCB चीफ का बयान

Aminul Islam Comment On T20 World Cup Participation: आईसीसी के इनकार के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड मुश्किल में फंस गया है, अब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से थोड़ा वक्त मांगा है, ताकि वो अपने देश की सरकार से बातचीत कर पाए.

विज्ञापन
ICC and Bangladesh

Bangladesh Cricket Board On T20 World Cup Participation: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ‘चमत्कार’ की उम्मीद कर रहे हैं. ऐसा तब हो रहा है जब आईसीसी ने उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों को भारत से बाहर ट्रांसफर करने की गुजारिश को नामंजूर कर दिया. बीसीबी को बुधवार 21 जनवरी को टूर्नामेंट में पार्टिसिपेशन पर फैसला लेने के लिए 24 घंटे की डेडलाइन दी गई थी.

बांग्लादेश ने मांगा वक्त

अगर बांग्लादेश ने भारत नहीं जाने के अपने रुख पर कायम रहने का फैसला लिया, तो उन्हें ऐसे स्ट्रॉन्ग चांसेज हैं कि उनकी जगह स्कॉटलैंड को टी-20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका दे दिया जाएगा. ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये अमीनुल ही थे जिन्होंने मौजूदा टेंशन के बारे में बांग्लादेश सरकार से बातचीत करने के लिए ज्यादा वक्त मांगा था.

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: फिफ्टी लगाए बिना ही T20 रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया सूर्यकुमार यादव का नाम, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने

विज्ञापन

‘सरकार से बातचीत के बाद लेंगे फैसला’

अमिनुल ने कहा, ‘मैंने ICC बोर्ड से आखिरी बार अपनी सरकार से बात करने के लिए वक्त मांगा, उन्होंने कहा कि ये एक वैलिड प्वॉइंट है, और मुझे 24 या 48 घंटे का वक्त दिया कि मैं उन्हें वापस जानकारी दे सकूं. मैं सरकार पर दबाव नहीं डालना चाहता. हमें पता है कि भारत हमारे लिए सेफ नहीं है. हम इस स्थिति में बने हुए हैं कि हम श्रीलंका में खेलना चाहते हैं. मैं जानता हूं कि आईसीसी ने हमें मना कर दिया लेकिन हम सरकार से एक बार और बात करेंगे. मैं ICC को सरकार की फीडबैक के बारे में इंफॉर्म करूंगा.’

‘चमत्कार’ की उम्मीद

अमिनुल ने कहा कि बीसीबी अपनी वर्ल्ड कप भागीदारी के मामले में एक ‘चमत्कार’ की उम्मीद कर रहा है और उन्होंने ये भी बताया कि खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेलना चाहते हैं, लेकिन आखिरी फैसला सरकार के हाथ में होगा. उन्होंने कहा, मैं आईसीसी से एक चमत्कार की उम्मीद कर रहा हूं. वर्ल्ड कप में कौन खेलना नहीं चाहता?’

विज्ञापन

‘वर्ल्ड कप खेलने का मन है’

अमिनुल ने आगे कहा, ‘बांग्लादेश के खिलाड़ी वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. बांग्लादेश की सरकार चाहती है कि बांग्लादेश वर्ल्ड कप खेले. लेकिन हमें नहीं लगता कि हमारे खिलाड़ियों के लिए भारत सेफ है. एक सरकार सिर्फ खिलाड़ियों के बारे में नहीं सोचती, बल्कि फैसला लेते समय सब कुछ ध्यान में रखती है.’

आईसीसी का अब तक का स्टैंड

पहले आईसीसी ने कहा था कि वर्ल्ड कप मैच तय शेड्यूल के हिसाब से ही आयोजित होंगे क्योंकि भारत में किसी भी टूर्नामेंट वेन्यू पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों, अधिकारियों या स्टाफ की सुरक्षा के लिए कोई खतरा नहीं था. ये फैसला आईसीसी बोर्ड की एक वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई बैठक में लिया गया, जो हालात पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी जब बीसीबी ने चिंता जताई और वेन्यू बदलने की गुजारिश की. आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘आईसीसी बोर्ड ने ध्यान दिया कि मौजूदा हालात में मैचों को ट्रांसफर करना आईसीसी इवेंट्स की गरिमा को खतरे में डाल सकता है और एक ग्लोबल गवर्निंग बॉडी के तौर पर ऑर्गेनाइजेशन की निष्पक्षता को कमजोर कर सकता है.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola