BAN vs PAK: बांग्लादेश की धरती पर पाकिस्तान का बैटिंग ऑर्डर लगातार दूसरे मैच में शर्मसार हो गया है। ढाका में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 8 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 133 रन बनाकर ऑलआउट हुई। हालांकि, बांग्लादेश से भी बद से बदतर हालात पाकिस्तान के बल्लेबाजों के रहे और पूरी टीम महज 125 रन बनाकर ढेर हो गई। मेहमान टीम के शुरुआती छह बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके। तीन बैटर्स का खाता भी नहीं खुल सका।
फिर फ्लॉप पाकिस्तान का बैटिंग ऑर्डर
बांग्लादेश से मिले 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत ही बेहद खराब रही। फखर जमां सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने, तो सैम अयूब एक रन बनाकर रन आउट हो गए। मोहम्मद हैरिस का खाता तक नहीं खुल सका। कप्तान सलमान आगा भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 23 गेंदें खेलने के बाद सिर्फ 9 रन बनाकर चलते बने। हसन नवाज और मोहम्मद नवाज दोनों ही बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। खुशदिल शाह 13 रन बनाकर आउट हुए।
पाकिस्तान ने अपने 5 विकेट सिर्फ 15 रन के स्कोर पर गंवा दिया था। हालांकि, फहीम अशरफ द्वारा खेली गई 32 गेंदों पर 51 रनों की तेज तर्रार पारी के चलते टीम किसी तरह से 100 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। गेंदबाजी में शोरिफुल इस्लाम ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, मेहंदी हसन और तन्जीम हसन ने दो-दो विकेट अपनी झोली में डाले।
जेकर अली बने संकटमोचक
इससे पहले टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। मोहम्मद नईम सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने। वहीं, परवेज हुसैन 13 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान लिटन दास भी सिर्फ 8 रन ही बना सके। 28 के स्कोर पर बांग्लादेश की टीम चार विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आ रही थी। इसके बाद मेहंदी हसन और जेकर अली ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। मेहंदी 33 रन बनाकर मोहम्मद नवाज का शिकार बने। वहीं, जेकर ने 48 गेंदों में 55 रन की अहम पारी खेली। जेकर की इनिंग के बूते बांग्लादेश की टीम 133 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। पहले टी-20 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई थी।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
25 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
46 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines