हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'WWE का अखाड़ा' बन गया बांग्लादेश का ये क्रिकेट मैच, जमकर चले लात-घूंसों में 6 घायल, वीडियो हुआ वायरल

Bangladesh Celebrity Cricket Fight Viral Video: बांग्लादेश सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जहां 2 टीमों की बीच जमकर मारपीट हुई. ममला इतना बिगड़ा कि 6 लोग घायल हो गए. जिसके बाद ऑर्गेनाइजर्स की काफी बदनामी हो रही है.

विज्ञापन

Bangladesh Celebrity Cricket League Fight Viral Video: क्रिकेट को आमतौर पर जेंटलमैन गेम कहा जाता है, लेकिन कई बार ऐसी वारदात पेश आती है जिससे इस खेल को शर्मसार होना पड़ता है. ऐसा ही कुछ बांग्लादेश में हुआ जहां एक सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का मुकाबला जबरदस्त मारपीट में बदल गया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्रिकेट बन गई ‘रेस्लिंग’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश के सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में अंपायर ने कथित तौर पर एक गलत फैसला दिया. जिसके बाद ये गेम एक बदसूरत लड़ाई में बदल गया. वीडियो में दिखाया जा रहा है कि टूर्नामेंट के दौरान दोनों टीमों की तरफ से लगातार लात घूंसे चल रहे हैं.

अंपायर के इस फैसले से नाराजगी

बताया जा रहा है कि इस मैच के दौरान गेंद साफ तौर पर बाउंड्री के पार चली गई थी, लेकिन अंपायर ने इसे चौका मानने से इनकार कर दिया. जिसके बाद ये मैच रेसलिंग का अखाड़ा बन गया. मामला इतना बढ़ा कि एक सेलिब्रिटी की आंखों से आंसू तक निकल गए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- भारत-न्यूजीलैंड मैच में दिखने वाले बांग्लादेशी अंपायर शरफुद्दौला सैकत आखिर हैं कौन? सोशल मीडिया पर हो रहा बवाल

पूरा टूर्नामेंट हुआ कैंसिल

ये फिल्ममेकर्स की टीमों, मुस्तफा कमाल राज और दीपंकर दीपोन के बीच ग्रुप स्टेज मैच था, जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया. इस झगड़े में जख्मी 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, और टूर्नामेंट कैंसिल कर दिया गया.

विज्ञापन

फ्रेंडली टूर्नामेंट दुश्मनी में बदला

कहने को तो ये फिल्मी दुनिया के सितारों का फ्रेंडली मैच था, लेकिन ये अचानक कब एक कुश्ती का अखाड़ा बन गया, किसी को पता भी नहीं चला. ऐसा लग ही नहीं रहा था कि कोई बीच बचाव करना, या हालात को संभालना चाहता है. हर किसी ने हाथ-पैरे चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. यही वजह है कि मामला इतना बिगड़ गया. अब घायलों की सेहत की रिपोर्ट्स का इंतजार है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola