BAN W vs IND W: भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने हारी हुई बाजी पलटी और 8 रनों से बांग्लादेश को हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया की जीत की हीरो शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने आखिरी ओवर में गेंद से कहर बरपाया और बांग्लादेश से मैच छीन लिया। आइए नीचे विस्तार से जानते हैं।
कौर ने शेफाली पर जताया भरोसा
भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 95 रन बनाए थे। इस टारगेट का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 19ओवर में 86 रन बना लिए थे। आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे। बांग्लादेश के पास 4 विकेट थे। इधर आखिर ओवर में 10 रन डिफेंड करने की जिम्मेदारी कप्तान हरनमप्रीत कौर ने शेफाली को दी, जो उम्मीदों पर खरा उतरीं और मैच की बाजी पलट दी।
आखिर ओवर का पूरा रोमांच
- पहली गेंद पर रबेया खान नाम की बल्लेबाज रन आउट हो गईं।
- दूसरी गेंद पर शेफाली ने नाहिदा अख्तर को शून्य पर चलता किया।
- तीसरी गेंद शेफाली ने डॉट निकाल दी। यहां से मेजबान टीम पर दवाब आ गया।
- चौथी गेंद पर शेफाली ने फाहिमा खातून को शून्य पर चलता किया।
- पांचवी गेंद भी शेफाली ने डॉट निकाल दी।
- छठवीं गेंद पर मारूफा अकतर को यास्तिका भाटिया ने स्टंप कर दिया।
- इस तरह आखिरी ओवर में 10 रनों की जगह सिर्फ 1 रन ही बन पाया।
टीम इंडिया की जीत के हीरो
बांग्लादेश के खिलाफ शेफाली वर्मा ने पहले बल्ले से 19 रन बनाए फिर 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट निकाले। उनके अलावा दीप्ति शर्मा ने बढ़िया योगदान दिया। उन्होंने 10 रन बनाए और 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए। दीप्ति के अलावा मिन्नू मणि ने 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
संबंधित खबरें
'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
38 mins agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
54 mins agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
2 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
3 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
10 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
11 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
12 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
12 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines