BAN vs WI: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच बहुत ही रोमांचक हुआ. जहां पर दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया. बांग्लादेश की टीम अंत में जीता हुआ मुकाबला हार गई. वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने सुपर ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया. वेस्टइंडीज के विकेटकीपर और कप्तान शाई होप ने बल्ले से कमाल किया, तो वही सुपर ओवर में अकील हुसैन ने शानदार गेंदबाजी की. जिसके कारण ही बांग्लादेश की टीम जीता हुआ मुकाबला अंत में जाकर हार गई.
बांग्लादेश ने दिया था 214 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार ने 45 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान मेंहदी हसन मिराज ने भी नाबाद 32 रनों की पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज नुरूल हसन ने 23 रन बनाए. वहीं अंत में रिशाद हुसैन ने आकर 14 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन और एलिक एथानाज ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. वहीं गुडाकेश मोती ने 3 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: एडिलेड वनडे मैच में कैसी होगी पिच और मौसम रिपोर्ट? प्लेइंग 11 में दोनों टीमें करेंगी बड़ा बदलाव!
सुपर ओवर में जीत गया वेस्टइंडीज
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए कीसी कार्टी ने 35 रनों की पारी खेली. वहीं एलिक एथानाज ने भी 28 रन बनाए. वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद रहते हुए 53 रनों की पारी खेली और मैच टाई कराने में सफलता हासिल की. आखिरी 3 ओवर में वेस्टइंडीज को 25 रन चाहिए थे. टीम ने 2 ओवर में 20 रन बना लिए, लेकिन आखिरी ओवर में सिर्फ 4 रन ही बना सकी. बांग्लादेश के लिए रिशाद हुसैन ने 3 विकेट भी अपने नाम किया. वहीं नुसुम अहमद और तनवीर इस्लाम ने 2-2 विकेट हासिल किया. सुपर ओवर में वेस्टइंडीज की टीम ने 10 रन बनाए. जवाब में अकील हुसैन ने सिर्फ 9 रन दिए और अपनी टीम को मैच जीता दिया.
ये भी पढ़ें: BCCI की चेतावनी के बाद भी कम नहीं हुई मोहसिन नकवी की अकड़, ट्रॉफी देने के लिए रखी नई शर्त
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines