BAN vs NZ Bangladesh Squad For ODIs Series: बांग्लादेश की टीम ने शनिवार को भारत के खिलाफ अपने सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज की थी। हालांकि वह पहले ही एशिया कप से बाहर हो चुकी थी, लेकिन वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले उसके लिए ये जीत काफी महत्वपूर्ण रही। अब बांग्लादेश की टीम 21 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गई है।
इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान हो गया है। बांग्लादेश की टीम में वरिष्ठ खिलाड़ी तमीम इकबाल और महमूदुल्लाह को वापस बुलाया गया है। वहीं चयनकर्ताओं ने विश्व कप से पहले शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद और शोरफुल इस्लाम को आराम दिया है। शाकिब की अनुपस्थिति में लिटन दास बांग्लादेश की कप्तानी करेंगे।
जाकिर हसन, रिशाद हुसैन और खालिद अहमद को मिली जगह
टीम से शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन और मोहम्मद नईम को बाहर कर दिया गया है, जबकि जाकिर हसन, रिशाद हुसैन और खालिद अहमद की अनकैप्ड तिकड़ी को नेशनल टीम का कॉल मिला है। चीफ सिलेक्टर मिन्हाजुल आबेदीन ने कहा- “खिलाड़ियों को आराम देने का निर्णय भारत में विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला के जरिए हम इस प्रमुख आयोजन से पहले कुछ अन्य खिलाड़ियों पर भी नजर डाल सकेंगे।”
https://twitter.com/ICC/status/1703069104779702434
इससे पहले जाकिर को मार्च में आयरलैंड के खिलाफ खेलने का मौका मिला था, लेकिन उन्हें चोट लग गई। खालिद ने अपने लिस्ट ए करियर में अच्छा प्रदर्शन किया है। जबकि रिशाद बॉलिंग अटैक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वहीं तमीम की बात की जाए तो उन्होंने 6 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि अगले ही दिन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए मना लिया था। फिर 3 अगस्त को तमीम ने बांग्लादेश के एकदिवसीय कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह भी बताया कि था वह चोटों से उबरने के लिए एशिया कप में नहीं खेलेंगे।
इसके अलावा महमुदुल्लाह मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में आखिरी बार खेलने के बाद वापस लौट आए हैं। इबादत हुसैन और नजमुल हुसैन शान्तो चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम:
लिटन दास (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, अनामुल हक, तौहीद हृदॉय, महमुदुल्लाह, नुरुल हसन, महेदी हसन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तनजीद हसन तमीम, जाकिर हसन, रिशाद हुसैन और सैयद खालिद अहमद
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
28 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
56 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines