BAN vs IRE: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम, मीरपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने आयरलैंड के पीटर मूर को आउट करते ही अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में दो अलग-अलग देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक ही बल्लेबाज को आउट करने वाले टेस्ट क्रिकेट इतिहास इकलौते गेंदबाज बन गए हैं।
पीटर मूर को इससे पहले 2018 में आउट कर चुके हैं तैजुल
दरअसल, पीटर मूर का जन्म हरारे में हुआ था। 32 साल का ये खिलाड़ी आयरलैंड से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व कर चुका है। इस मैच के पहले ही दिन तैजुल इस्लाम की गेंद पर पीटर मूर आउट हो गए थे। उन्होंने मिड ऑफ पोजीशन में खड़े तमीम इकबाल को आसान कैच थमा दिया था। तैजुल इस्लाम ने इससे पहले पीटर मूर को 2018 में आउट किया था। उस वक्त जिम्बाब्वे की टीम बांग्लादेश दौरे पर गई थी। तभी तैजुल इस्लाम ने मूर को गोल्डन डक पर आउट किया था।
और पढ़िए – IPL शतक बनाने में सिर्फ 1 रन से चूक गए थे 8 खिलाड़ी, इस प्लेयर के साथ 2 बार हुआ ऐसा, देखें लिस्ट
https://twitter.com/RajBhads90/status/1643692894212198401?s=20
और पढ़िए – IPL 2023: रिंकू सिंह ने मारे छक्के पे छक्के, वहीं जब सुबह पिता सिलेंडर टेम्पो लेकर निकले, जानिए फिर क्या हुआ
बांग्लादेश बनाम आयरलैंड टेस्ट लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो आयरलैंड ने पहली पारी में 214 रन बनाए थे, जवाब में बांग्लादेश ने मुश्फिकुर रहीम के शतक की बदौलत 369 रन बनाए। अब आयरलैंड ने दूसरी पारी में शानदार वापसी करते हुए 6 विकेट पर 232 रन बनाकर 77 रन की लीड ले ली है। क्रीज पर लोचन टकर 107 जबकि एनी मैकवर्नी 42 रन बनाकर टिके हुए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines