नई दिल्ली: टी-20 क्रिकेट में रोमांच तेज हो गया है। साउथ अफ्रीका के वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में रिकॉर्ड की बारिश करने के एक दिन बाद बांग्लादेश-आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में एक और तूफान सामने आया। बांग्लादेश-आयरलैंड के बीच सोमवार को जहूर अहमद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 8 साल बाद टीम में लौटे बल्लेबाज रोनी तालुकदार ने विस्फोटक पारी खेलकर हाहाकार मचा दिया। रोनी ने महज 24 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के ठोक शानदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 7 चौके-3 छक्के ठोक कुल 67 रन जड़े। इसी के साथ उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।
बांग्लादेश के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले पांचवें बल्लेबाज
रोनी तालुकदार बांग्लादेश के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए। बांग्लादेश के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड मोहम्मद अशरफुल के नाम दर्ज है। उन्होंने वेस्ट इंडीज खिलाफ महज 20 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी। वहीं दूसरे स्थान पर लिटन दास का नाम दर्ज है। लिटन ने भारत के खिलाफ 21 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। लिटन दास, आफिफ हुसैन और मुशफिकुर रहीम भी 24 गेंदों में हाफ सेंचुरी जमा चुके हैं। रोनी ऐसा करने वाले बांग्लादेश के पांचवें बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इसके साथ ही टी 20 में अपने 2 हजार रन भी पूरे किए। उनकी इस वापसी ने क्रिकेट के गलियारों में चर्चा बटोर ली है। टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज है। युवी ने महज 12 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोकी थी। उनका ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।
और पढ़िए – PAK vs AFG: Copy-Paste…नसीम शाह बने शादाब खान, गिल्लियों में दे मारा बल्ला, देखें वीडियो
https://twitter.com/ICC/status/1640273581857808384
कौन हैं रोनी तालुकदार
बांग्लादेश के नारायणगंज में जन्मे रोनी तालुकदार 32 साल के हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास के 98, लिस्ट ए के 123 और टी-20 के 98 मैच खेले हैं। उनके भाई जॉनी तालुकदार भी क्रिकेटर रहे। खास बात यह है कि रोनी ने बांग्लादेश के लिए इससे पहले सिर्फ एक ही टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जुलाई 2015 में उन्होंने डेब्यू किया था। वे इस मैच में 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वे 8 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे। हाल ही उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2023) में शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूट ली थी। इसी के आधार पर टीम में सलेक्ट किया गया।
और पढ़िए – पुलिस ने ढूंढ़ निकाले केदार जाधव के पिता, लापता होने के बाद क्रिकेटर ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
लिटन दास का भी कमाल
रोनी के साथ ही ओपनिंग करने उतरे लिटन दास ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 204 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 47 रन जड़े। हालांकि वह हाफ सेंचुरी से चूक गए। शमीम हुसैन ने 30, तौहीद हृदय ने 13 और कप्तान शाकिब अल हसन ने 20 रनों का योगदान दिया। हालांकि मैच में बारिश ने खलल डाला, लेकिन तब तक बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में 207 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर चुकी थी। बांग्लादेश इससे पहले 215 और 211 रन बना चुकी है। देखना होगा कि मैच शुरू होने के बाद बांग्लादेश अपने पुराने रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच पाती है या नहीं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
37 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines