नई दिल्ली: बांग्लादेश-आयरलैंड के बीच शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक आयरलैंड ने 131 रन की लीड ले ली है। एंडी मैक्ब्राइन 71 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ग्राहम ह्यूम 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। हालांकि पहली ईनिंग में शाकिब ने सिर्फ 3 ओवर फेंककर चौंका दिया। जबकि दूसरी ईनिंग में उन्होंने 13 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट झटके हैं।
डोनाल्ड को नहीं पता
शाकिब टीम की कप्तानी कर रहे हैं और ज्यादातर समय मैदान पर ही थे। हालांकि उन्हें चोट के कोई संकेत नहीं दिखाई दिए, लेकिन उनका मुश्किल से गेंदबाजी करने का फैसला हैरान करने वाला था। टीम के तेज गेंदबाजी कोच एलन डोनाल्ड ने कहा कि इस बारे में उन्हें कुछ नहीं पता।
और पढ़िए – IPL 2023 KKR vs RCB: टॉस के दौरान हुआ बड़ा कन्फ्यूजन, हैरान रह गए कप्तान नीतीश राणा
वह कई बार बाथरूम ब्रेक के लिए आए
डोनाल्ड ने कहा- वह फिट लगता है। मुझे नहीं पता कि आज उसने पर्याप्त गेंदबाजी क्यों नहीं की। वह कई बार बाथरूम ब्रेक के लिए आए। मुझे लगता है कि शायद वह अटैक को अपना काम करने का मौका देना चाहते थे। डोनाल्ड ने आगे कहा- दूसरी नई गेंद एक बड़ा फैक्टर होने वाली है। शायद यह नई गेंद वाली पिच है। यह उतनी नहीं घूमी जितना पिछली रात घूमी थी। जब आप इस विकेट पर होते हैं तो आप रन बना सकते हैं। मैं आपका सवाल शाकिब मुस्कान पर छोड़ता हूं। मैंने सोचता हूं कि मेहदी हसन मिराज, तैजुल और तीन तेज गेंदबाजों ने आज अपनी हिम्मत आजमाई। कल एक बड़ी सुबह होने वाली है। वे 131 रन से आगे हैं। हमें जाते ही बल्लेबाजी में धमाका करना होगा।
खुशी है कि शाकिब ने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की
टेस्ट क्रिकेट में आयरलैंड के लिए दूसरा शतक बनाने वाले लॉर्कन टकर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि शाकिब ने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की। उन्होंने कहा- “शाकिब ने कल रात अच्छी गेंदबाजी की। मैं यह नहीं कह सकता कि मैं निराश हूं कि उन्होंने आज इतनी गेंदबाजी नहीं की। मैं उनके फैसले पर सवाल नहीं उठाने जा रहा हूं।”
और पढ़िए – IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया से बुलाया तूफानी बॉलर, जाय रिचर्डसन की लेगा जगह
डोनाल्ड अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन से निराश नहीं थे, लेकिन उन्होंने महसूस किया कि वे लंच के बाद एक बड़ी लेग-साइड फील्ड सेट कर सकते थे। उन्होंने कहा- “मैंने लंच के बाद किसी समय सोचा था, खासकर जब टकर अंदर थे, तो हम एक फील्ड सेट कर सकते थे जहां हम शायद मैदान के एक तरफ को थोड़ा और क्लोज कर सकते थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
4 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
5 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines