हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BAN vs ENG: डीआरएस ऑफ द ईयर...बांग्लादेश के कप्तान का रिव्यू देख चकरा गया सिर, देखें

विज्ञापन
BAN vs ENG DRS Adil Rashid Tamim Iqbal Taskin Ahmed

नई दिल्ली: क्रिकेट में कई हैरान कर देने वाले नजारे सामने आते हैं, जिसे देख सिर घूम जाता है। एक ऐसा ही दंग कर देने वाला नजारा बांग्लादेश-इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में सामने आया। इस मैच में बांग्लादेश ने एक ऐसा डीआरएस लिया, जिसे डीआरएस ऑफ द ईयर कहा जा रहा है। क्या था ये पूरा मामला, आइए जानते हैं…

बल्ले से रोक ली बॉल, फिर भी ले लिया रिव्यू

दरअसल, 48वें ओवर में मोईन अली के आउट होने के बाद आदिल रशीद मैदान पर आए। उन्होंने आते ही तस्किन अहमद की पांचवीं गेंद पर चौका ठोक डाला। तस्किन ने अब जैसे ही इस ओवर की आखिरी गेंद डाली, रशीद ने इस यॉर्कर बॉल को बल्ले से रोक लिया, लेकिन तस्किन को न जाने क्या सूझी, उन्होंने एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की, जिसे अंपायर ने खारिज कर दिया। इसके बावजूद तस्किन अड़े रहे, तो बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल ने रिव्यू कॉल कर दिया। जब मामला थर्ड अंपायर के पास गया तो इसमें कहीं भी नजर नहीं आया कि बॉल पैड से टकराई हो। साफ तौर पर दिखा कि रशीद ने बल्ले से बॉल को रोक लिया था। रशीद भी इस रिव्यू को देख दंग रह गए। इसे अब तक का सबसे खराब रिव्यू कहा जा रहा है।

और पढ़िए – WPL 2023: अगर दो से ज्यादा टीमों के बीच बराबर रहे पॉइंट्स, तो कौनसी टीम खेलेगी फाइनल, जानिए

विज्ञापन

https://twitter.com/bbctms/status/1631591446619774976

https://twitter.com/scot_munroe/status/1631592976617963521

विज्ञापन

https://twitter.com/SuccessFailure8/status/1631603917812563971

और पढ़िए – VIDEO: बाबा महाकाल के दरबार में विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, फॉर्म में होगी वापसी ?

इंग्लैंड ने 50 ओवर में बनाए 326 रन

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 326 रन बनाए। ओपनर जेसन रॉय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। रॉय ने 124 गेंदों में 18 चौके-1 छक्का ठोक 132 रन बनाए। वहीं जोस बटलर ने 76, मोईन अली ने 42 और सैम कुरेन ने 33 रनों की शानदार पारी खेली। पिछले मैच में शतक जड़ने वाले डेविड मलान 11 रन बनाकर आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के 4 विकेट 80 रन पर गिर गए।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola