Babar Azam: बाबर आजम का खराब दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. सीरीज दर सीरीज पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज का फ्लॉप शो जारी है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भी बाबर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने.
12 गेंदों की पारी में बाबर के बल्ले से बड़ी मुश्किल से सिर्फ एक चौका निकल सका. एक समय पर बाबर की तुलना विराट कोहली से की जाती थी, लेकिन अब तो उनके लिए फिफ्टी और शतक बनाना सपना सा बनकर रह गया है. बाबर को किसी भी फॉर्मेट में सेंचुरी लगाए 80 पारियां बीत चुकी हैं.
बाबर का हाल बेहाल
बाबर आजम के बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी शतक साल 2023 में नेपाल के खिलाफ आया था. इसके बाद लगभग दो साल और 80 पारियां हो चुकी हैं, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के लिए सेंचुरी तक पहुंच पाना मानो ख्वाब सा बनकर रह गया है. अपने सबसे पसंदीदा फॉर्मेट यानी वनडे क्रिकेट में भी बाबर का हाल बेहाल है.
पिछली 30 एकदिवसीय पारियों में बाबर के बल्ले से 35 की औसत से सिर्फ 945 रन निकल सके हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 78 रन रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में बाबर ब्योर्न फोर्टुइन की गेंद पर विकेटों के सामने पाए गए और उन्हें ना चाहते हुए भी सस्ते में पवेलियन लौटना पड़ा. बाबर के लगातार फ्लॉप होने के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:- पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, स्टार ओपनर का ‘कटा पत्ता’, मार्नस लाबुशेन की धमाकेदार वापसी
पाकिस्तान ने मारा मैदान
हालांकि, बाबर के फ्लॉप होने के बावजूद पाकिस्तान की टीम पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराने में सफल रही. प्रोटियाज टीम से मिले 264 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान ने 8 विकेट खोकर 2 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया. टीम की ओर से सलमान आगा ने 71 गेंदों में 62 रनों की दमदार पारी खेली.
वहीं, मोहम्मद रिजवान ने 55 रनों की दमदार इनिंग खेली. फखर जमान और सैम अयूब ने मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 87 रन जोड़ते हुए टीम की जीत की नींव रखने का काम किया. फखर ने 45 रन जड़े, तो अयूब ने 39 रन बनाए.
संबंधित खबरें
LIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
38 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
43 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines