Pakistan vs Prime Minister’s XI: वर्ल्ड कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए पाकिस्तानी टीम क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में दो-दो हाथ करने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 14 दिसंबर से होगा। उससे पहले ग्रीन टीम ऑस्ट्रेलियाई वातावरण से अच्छी तरह वाकिफ होने के लिए प्राइम मिनिस्टर्स XI के साथ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेल रही है।
अभ्यास मैच के पहले दिन ही ग्रीन टीम के कप्तान शान मसूद जबर्दस्त लय में नजर आए। टीम के अन्य बल्लेबाज जहां विपक्षी गेंदबाजों के सामने प्रत्येक रन के लिए जूझ रहे थे। वहीं उन्होंने तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 156 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके एवं एक बेहतरीन छक्का निकला। मैच के दौरान उन्होंने कई बेहतरीन शॉट लगाए जिसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 8 महीने में हुआ सबकुछ, पहले वर्ल्ड कप में मचाई तबाही, अब रचाई शादी
मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पूर्व कप्तान बाबर आजम कुछ ऐसा करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देख हर कोई हंसने पर मजबूर हो जा रहा है।
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में बाबर आजम और नवनिर्वाचित कप्तान शान मसूद विकेट पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान मसूद ने ब्यू वेबस्टर की एक गेंद पर शानदार तरीके से स्ट्रेट ड्राइव लगाया। इस बीच नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बाबर आजम को रनिंग छोड़ गेंद को पकड़ते हुए देखा गया।
इस पल का एक वीडियो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए बोर्ड ने लिखा है, ‘नॉन स्ट्राइकर एंड पर भी बाबर आजम अपने आप को गेम में सक्रिय रखे हुए हैं।’
बात करें अभ्यास मैच में बाबर आजम के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 88 गेंदों का सामना किया। इस बीच वह 45.45 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके निकले।
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines