Babar Azam: पाकिस्तान के सुपरस्टार बल्लेबाज बाबर आजम मौजूदा समय में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. ऐसे में उनकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. इसी बीच बाबर का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ टी20 प्लेइंग 11 चुनते हुए नजर आ रहे हैं. बाबर ने अपनी इस टीम में भारतीय दिग्गज विराट कोहली को जगह नहीं दी है. इसके अलावा उन्होंने जसप्रीत बुमराह को भी इंग्रोर किया है. जबकि 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उन्होंने अपनी टीम में चुना है.
इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को बाबर ने दिया मौका
एक इंटरव्यू के दौरान बाबर आजम ने वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ टी20 प्लेइंग 11 चुनी. जिसमें सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने रोहित शर्मा को चुना है. वहीं उनके साथी के तौर पर बाबर ने पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को मौका दिया है. नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए फखर जमान को चुना है. वहीं नंबर 4 पर भारतीय टीम के मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को जगह दी है. वहीं नंबर 5 पर इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर नजर आ रहे हैं.
फिनिशर के रूप में डेविड मिलर को चुना है. वहीं दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मार्को यानसन भी इस टीम में नजर आ रहे हैं. स्पिन गेंदबाजी की बागडोर बाबर ने अफगानिस्तान के राशिद खान को सौंपी है. वहीं तेज गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलियन सुपरस्टार मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस नजर आ रहे हैं. वहीं इंग्लिश तेज गेंदबाज मार्क वुड को भी बाबर ने चुना है. बाबर की टीम में सिर्फ 1 ही स्पिनर नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: बिना हिजाब पहने नजर आईं राशिद खान की पत्नी, तस्वीर ऐसी हुई वायरल, सोशल मीडिया पर मच गया बवाल
यहां पर देखें बाबर आजम की वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ टी20 प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, सूर्यकुमार यादव, जोस बटलर, डेविड मिलर, मार्को यानसन, राशिद खान, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्क वुड.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले बदल सकता है RCB का होम ग्राउंड? इस स्टेडियम ने किंग कोहली की टीम को दिया ऑफर
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
38 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines