हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जज्बे को सलाम! भारतीय खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, फिर भी Bandage लगाकर बल्लेबाजी के लिए उतरा

Vijay Hazare Trophy Semi Final Match: सेमीफाइनल मुकाबले में बाबा इंद्रजीत को मुंह पर पट्टी लगाकर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया। वह इनिंग्स ब्रेक के दौरान बाथरूम में फिसलने से चोटिल हो गए थे।

विज्ञापन
बाबा इंद्रजीत हुए चोटिल। (Social Media)

Vijay Hazare Trophy Semi Final Match: विजय हजारे ट्रॉपी 2023 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला हरियाणा और तमिलनाडु के बीच राजकोट में खेला गया। मैच के दौरान तमिलनाडु के सलामी बल्लेबाज बाबा इंद्रजीत (Baba Indrajith) बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और मुंह पर टेप लगाकर अपनी टीम के लिए मैदान में लड़ते रहे। हालांकि, इस जद्दोजहद के बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। नतीजा यह रहा है कि हरियाणा के खिलाफ तमिलनाडु की टीम को 63 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इनिंग ब्रेक के दौरान लगी थी इंद्रजीत को चोट:

खास बात तो यह है कि बाबा इंद्रजीत के साथ यह खतरनाक हादसा मैदान में खेलते हुए नहीं बल्कि इनिंग ब्रेक के दौरान घटी। विपक्षी टीम द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु ने 14 ओवरों में 53 रन के योग पर अपने तीन विकेट गंवा थे तब इंद्रजीत मुंह पर टेप लगाकर बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरे। मुकाबले के दौरान उन्हें 16वें ओवर में मेडिकल टीम को भी मैदान में बुलानी पड़ी।

यह भी पढ़ें- Kuldeep Yadav Turns 29: असफलता से तंग आ गए थे ‘चाइनामैन’, मन में आते थे ‘आत्महत्या’ के विचार! फिल्म जैसी है कहानी

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक इंद्रजीत को बाथरूम में फिसलकर गिरने से चोट लगी थी। जिसके वजह से उनका होठ बुरी तरह से जख्मी हो गया है। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। मैदान में वह अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी करने उतरे और 71 गेंद में 64 रन बनाने में कामयाब रहे।

(Adipex)

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola