IND W vs AUS W: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 खत्म होने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम 3 टी20, 3 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेलने वाली है. विश्व चैंपियन टीम इंडिया ने 15 फरवरी से शुरू हो रहे इस दौरे के लिए टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था. अब ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने तीनों ही फॉर्मेट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसी के साथ उन्होंने अपनी नई कप्तान का भी ऐलान किया है.
सोफी मोलिनेक्स को मिली ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के बाद ही ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान एलिसा हीली ने संन्यास का ऐलान कर दिया था. वो भारत के खिलाफ इस सीरीज के बाद घरेलू मैदान पर रिटायरमेंट लेने वाली हैं. जिसके कारण ही अब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सोफी मोलिनेक्स को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है. भारत के खिलाफ इस सीरीज में एलिसा हिली ही टेस्ट और वनडे सीरीज की कप्तानी करेंगी. वहीं सोफी मोलिनेक्स सिर्फ टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. हालांकि वनडे और टेस्ट में मोलिनेक्स को उपकप्तान बनाया गया है. ऑस्ट्रेलिया के चयनकर्ताओं ने टी20 में एशले गार्डनर और ताहलिया मैकग्रा को उपकप्तान बनाया है. 19 वर्षीय तेज गेंदबाज लूसी हैमिल्टन को भी टेस्ट टीम में मौका मिला है. लिचफील्ड को भी तीनों ही फॉर्मेट में जगह मिली है. वहीं स्टार तेज गेंदबाज मेगन शूट को सिर्फ टी20 टीम में ही जगह मिली है.
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की टी20 स्क्वाड
डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शूट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम.
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वाड
डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, एलिसा हीली (कप्तान), अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम.
ये भी पढें: U19 WC: टीम इंडिया की हार में छुपा है पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का टिकट, समझ लीजिए सभी समीकरण
टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का स्क्वाड
डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, एलिसा हीली (कप्तान), अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम.
ये भी पढें: IND vs NZ: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हार के बाद दिया बड़ा बयान, बताया किस मोड़ पर हाथ से निकल गया मैच?
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
7 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines