Australia vs West Indies 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गाबा में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम पर कोरोना वायरस का साया देखने को मिला था। जिसके चलते टीम के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन मैच से पहले कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए थे। जिसके बाद लग रहा था कि दूसरे टेस्ट मैच में कैमरून ग्रीन नहीं खेलेंगे लेकिन जब मैच की शुरुआत हुई कैमरून ग्रीन को खेलते हुए देखा। यानी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी कैमरून ग्रीन दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
मैच के बीच हेजलवुड ने ग्रीन को भगाया दूर
कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी कैमरून ग्रीन वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वहीं मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जब जोश हेजलवुड मैच में विकेट लेते हैं तो सभी खिलाड़ी उनकी तरफ जश्न मनाने के लिए दौड़ पड़ते हैं। इस दौरान कैमरून ग्रीन भी जोश हेजलवुड से हाथ मिलाने के लिए उनके पास आते दिखते हैं।
कैमरून ग्रीन को पास आता देख जोश हेजलवुड उनको दूर जाने का इशारा करने लगते हैं। जिसके बाद ग्रीन भी हंसकर पीछे हट जाते हैं। अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट्स करके लिखा कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी कैमरून ग्रीन को क्यों खिला रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 1st Test Live Update : पहले सेशन का खेल खत्म, इंग्लैंड का स्कोर 108/3
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा
दूसरे मैच में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। पहले मैच की तरह इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिल रही है। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को 64 रनों के अंदर ही 5 बड़े झटके दे दिए। वेस्टइंडीज बल्लेबाजों पर एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का दबाव देखने को मिला। अभी तक पहली पारी में सभी विकेट ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने ही झटके हैं।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
17 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
29 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
29 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन अर्धशतक लगाकर लौटे पवेलियन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines