Australia vs West Indies 1st Test: वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज की तरफ से एक युवा तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है। अपने पहले ही टेस्ट मैच में शमर जोसेफ ने कमाल का प्रदर्शन करके करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अभी तक मैच में शमर जोसेफ द्वारा बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है।
शमर जोसेफ ने तोड़ा 85 साल पुराना रिकॉर्ड
अपने पहले टेस्ट मैच में शमर जोसेफ ने अपना पहला टेस्ट इंटरनेशनल विकेट ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के रूप में लिया। शमर जोसेफ ने अपनी पहली इंटरनेशनल टेस्ट गेंद पर स्टीव स्मिथ को आउट किया। इसके साथ ही शमर जोसेफ ने 85 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इससे पहले साल 1939 में वेस्टइंडीज के लिए ये कारनामा ट्रेरेल जॉनसन ने किया था। ट्रेरेल जॉनसन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में अपनी पहली गेंद पर विकेट हासिल किया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: संजू सैमसन की एंट्री, अर्शदीप सिंह बाहर; 3 बदलाव के साथ उतरी टीम इंडिया
पहले दिन का खेल खत्म
पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। इस टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 188 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए किर्क मैकेंज़ी ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे शमर जोसेफ ने 36 रनों की पारी खेली। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने 4-4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा स्टार्क और नाथन लियोन मे 1-1 विकेट अपने नाम किया।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 59 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया को दोनों ही झटके वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने दिए। ऑस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ (12 रन) और मार्नस लाबुसेन (10 रन) के रूप में दो बड़े झटके लगे। फिलहाल उस्मान ख्वाजा 30 रन और कैमरन ग्रीन 6 रन बनाकर नाबाद हैं।
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
6 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
39 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines