AUS vs ENG Gabba Test: पर्थ के बाद गाबा में भी ऑस्ट्रेलिया ने एक और धमाकेदार जीत का स्वाद चखा है. इंग्लैंड से मिले 65 रनों के लक्ष्य को कंगारू टीम ने दूसरी पारी में सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ट्रेविस हेड और मार्नस लाबुशेन के सस्ते में पवेलियन लौटने के बावजूद कंगारू टीम 8 विकेट से मैदान मारने में सफल रही.
इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन इस मैच में भी कमाल का रहा. उन्होंने मुकाबले में कुल 8 विकेट लेने के साथ-साथ 77 रनों की दमदार पारी भी खेली. वहीं, माइकल नेसर ने भी गेंदबाजी में पंजा खोला.
ऑस्ट्रेलिया ने ली 2-0 की बढ़त
टेस्ट के चौथे दिन बेन स्टोक्स और विल जैक्स ने अच्छी साझेदारी जमाई और एक समय पर लगा कि इंग्लैंड इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर ऑस्ट्रेलिया को लड़ाई लड़ने लायक टारगेट देने में सफल रहेगी. हालांकि, जैक्स के 41 रनों के स्कोर पर आउट होते ही मैच फिर से कंगारू टीम के पक्ष में आ गया. कप्तान बेन स्टोक्स भी 50 रन बनाकर नेसर का शिकार बने. इसके बाद देखते ही देखते पूरी इंग्लिश टीम 241 रनों पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया को मिला 65 रनों का टारगेट.
कंगारू टीम की शुरुआत दूसरी पारी में अच्छी नहीं हुई. ट्रेविस हेड 22 रन बनाकर चलते बने. वहीं, मार्नस लाबुशेन को गस एटकिंसन ने 3 रनों के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई. हालांकि, इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ और जेक वेदराल्ड ने टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया. वेदराल्ड 17 और स्मिथ 9 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे.
ये भी पढ़ें: बदल गई IND vs SA टी-20 सीरीज की टाइमिंग! अब इतने बजे से खेले जाएंगे सभी मुकाबले
नेसर-स्टार्क बने जीत के हीरो
गाबा टेस्ट की पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर कहर बरपाया. स्टार्क ने इंग्लिश टीम के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करते हुए छह विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, बल्लेबाजी में भी उन्होंने 77 रनों की दमदार पारी खेली. दूसरी इनिंग में माइकल नेसर ने अपनी बॉलिंग से खासा प्रभावित किया. नेसर ने 16.2 ओवर में 42 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपनी झोली में डाले. स्टार्क ने दूसरी पारी में भी 2 विकेट चटकाए.
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
46 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
52 mins agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines