AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हरा दिया है। अफ्रीका इस हार के साथ ही विश्व कप से बाहर हो गया है। अब भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा। अफ्रीका अभी तक 5 बार वनडे विश्व कप का सेमीफाइनल खेल चुका है, लेकिन एक बार भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर सका है। अफ्रीका की इस हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जा रहा है। टेम्बा ने इस विश्व कप में खेले गए कुल 8 मुकाबले में सिर्फ 135 रन ही बना पाए हैं।
टेम्बा का योगदान नगण्य
टेम्बा बावुमा का इस विश्व कप में एक भी मैच में बल्ला नहीं चला है। आज जब साउथ अफ्रीका नॉकआउट मुकाबला खेल रहा था, ऐसे में उनका बल्ला चलना काफी जरूरी था, लेकिन टेम्बा आज भी फ्लॉप रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी टेम्बा के बल्ले से एक भी रन नहीं निकला है और शून्य के स्कोर पर आउट हो गया है। टेम्बा एक भी मैच में नहीं चला है, इस कारण से सोशल मीडिया पर टेम्बा को लेकर खूब मीम्स बनाए जा रहे हैं। फैंस इस हार के लिए टेम्बा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और बोल रहे हैं कि साउथ अफ्रीका की टीम में टेम्बा का योगदान ना के बराबर रहा है।
ये भी पढ़ें:- Pakistan Team: कप्तान बनने के बाद शाहीन अफरीदी का आया रिएक्शन, जानें बाबर को लेकर क्या कहा
टेम्बा को बताया हार का जिम्मेदार
आपको जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन टेम्बा के बल्ले से इस विश्व कप में एक भी अर्धशतक नहीं आया है। इस टूर्नामेंट में टेम्बा के बल्ले से किसी एक मैच में अधिकतम 35 रन ही निकला है। अगर आज टेम्बा का बल्ला चलता, तो साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के सामने अच्छा स्कोर खड़ा कर सकता था, इससे हो सकता है रिजल्ट में कुछ परिवर्तन होता। ऐसे में टेम्बा का नहीं चलना साउथ अफ्रीका के हार का बड़ा कारण है।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines