AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में साउथ अफ्रीका की पहली पारी 189 रन पर ऑलआउट हो गई, जबकि ऑस्ट्रेलिया का भी 45 रन पर एक विकेट गिर चुका है, लेकिन मैच की शुरुआत में कुछ ऐसा देखने को भी मिला, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और इस बल्लेबाज को किस्मत का धनी बताया जा रहा है।
विकेट पर नहीं लगी गेंद
दरअसल, साउथ अफ्रीका के ओपनर डीन एल्गर जब 14 रन के स्कोर पर खेल रहे थे, तभी ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर स्कॉट बोलैंड 12वां ओवर लेकर आई, उन्होंने पहली ही गेंद डीन एल्गर को 131 की रफ्तार से मारी, एल्गर गेंद को पूरी तरह से पढ़ नहीं पाए और गेंद सीधे स्टंप की तरफ जाने की लगी। सबको लगा दूसरा विकेट मिल गया। लेकिन गेंद शरीर से लगने के बाद धीमी हो गई।
और पढ़िए – Babar Azam ने कराची में मचाया कहर, तोड़ डाला बड़े-बड़े कप्तानों के रिकॉर्ड
और पढ़िए – IPL 2023: इस बार आईपीएल में हो सकता है बड़ा बदलाव, BCCI जल्द कर सकता है ऐलान
https://twitter.com/OneCricketApp/status/1607232359849463809?s=20&t=r1IQzTS9TC2i4HJiLAojZQ
गेंद ने बदला रास्ता
गेंद लुढ़कर सीधे एल्गर के स्टंप में लगने जा रही थी, लेकिन स्टंप में लगने से पहले ही गेंद अचानक से दूसरी तरह को लुढ़क गई, जिससे वह आउट होने से बच गए। बाद में जब रिप्ले में यह नजारा देखा तो सब हैरान रह गए, इसके बाद सब एल्गर को किस्मत का धनी बता रहे हैं। हालांकि जब यह वाकया हुआ तब एल्गर 14 रन पर खेल रहे थे, जिसके बाद वह 26 रन पर रन आउट हो गए, ऐसे में इस मौके का एल्गर ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए।
और पढ़िए – दिनेश कार्तिक विराट कोहली की इस पारी के दीवाने, बताया 2022 की best innings
मुकाबला रोचक होने की उम्मीद
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका से पहला मुकाबला जीत चुकी है, जबकि दूसरा मुकाबला भी दोनों टीमों में रोचक होने की उम्मीद है। क्योंकि साउथ अफ्रीका की पहली पारी 189 रन ऑलआउट हो चुकी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया भी 45 रन पर अपना पहला विकेट गवां चुका है। ऐसे में अगर कल अफ्रीका भी तेजी से विकेट निकालता है तो फिर मैच रोचक होने की पूरी उम्मीद है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines