AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में कंगारूओं ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज (AUS vs SA test Series 2022-23) में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
मेलबर्न टेस्ट मैच की पहली पारी में 189 रन पर ढेर होने वाले साउथ अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 204 रन पर सिमट गई थी। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट को पारी और 182 रन से जीत लिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहला मुकाबला भी शानदार अंदाज में जीता था।
ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीकी टीम को दूसरे टेस्ट में पारी और 182 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में नेथन लायन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं 2 विकेट स्कोट बोलेंड ने चटकाए।
और पढ़िए – ICC पुरुष T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट हुए ‘सूर्या दादा’, रिजवान से टक्कर
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट समरी
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 578 रन बना डाले। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई साउथ अफ्रीका ताश के पत्तों की तरह 204 रनों पर बिखर गई। इस तरह कंगारूओं ने यह मुकाबला पारी और 182 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।
मैच के हीरो डेविड वार्नर रहे
इस मैच के हीरो डेविड वार्नर रहे। जिन्होंने दोहरा शतक बनाया। उन्होंने 255 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्कों की मदद से 200 रनों की पारी खेली थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसर
3 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
15 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
24 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines