AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में है लेकिन टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल इस टेस्ट मैच में बल्लेबाजी के दौरान एनरिज नॉर्टजे की गेंद पर चोटिल हुए कैमरन ग्रीन तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ग्रीन ने दूसरे पारी में गेंदबाजी भी नहीं की है।
नॉर्ट्जे की तेज तर्रार गेंद पर चोटिल हुए ग्रीन
कैमरन ग्रीन को चोट 85वें ओवर में लगी। उनके सामने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक एनरिक नॉर्खिया गेंदबाजी कर रहे थे। नॉर्खिया की पांचवीं गेंद शॉर्ट बॉल थी जो कि सीधे ग्रीन के शरीर की ओर गई। ग्रीन ने गेंद को हल्के हाथों से खेलने की कोशिश की लेकिन वो अचानक एक्स्ट्रा बाउंस हो गई। नतीजा गेंद का संपर्क बल्ले की बजाए सीधे ग्ल्वज़ पर हुआ। इसके बाद ग्रीन ने जब अपने ग्ल्वज़ उतारे तो उनकी उंगली से खून आ रहा था।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की पुष्टि
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिडनी में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच से कैमरन ग्रीन के बाहर होने की पुष्टि की। क्योंकि उनकी दाहिनी अंगुली में एक छोटा सा फ्रैक्चर हुआ है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बयान में कहा, ‘ग्रीन की अंगुली में छोटा सा फ्रैक्चर है। अगर जरूरत पड़ी तो वह बल्लेबाजी करेंगे लेकिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं करेंगे। वह सिडनी टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं और बीबीएल में भी उनके खेलने पर संशय है, जहां पर वो पर्थ स्कॉचर्स के लिए खेलेंगे।’
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
29 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines