AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया के हाथों साउथ अफ्रीका को मिली हार से टीम इंडिया खुश होगी, क्योंकि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट टेबल में टीम इंडिया को फायदा होगा। दक्षिण अफ्रीका के हारते ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की स्थिति मजबूत होती दिख रही है, क्योंकि हाल ही में भारत ने बांग्लादेश को 2-0 से टेस्ट सीरीज हराई है। जबकि इस हार के साथ दक्षिण अफ्रीका चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर है
साउथ अफ्रीका पर मिली जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है, ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर बना हुआ है, जबकि टीम का विनिंग पर्सेंट 78.57 है।
और पढ़िए –अफगानिस्तान ने किया T20 कप्तानी में बदलाव, मोहम्मद नबी की जगह इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
https://twitter.com/ICC/status/1608321225180446720?s=20&t=6Kcvl7rS6xT7f3fN9abBLQ
टीम इंडिया दूसरे स्थान पर
वहीं 58.93 विनिंग पर्सेंट के साथ टीम इंडिया दूसरे स्थान पर काबिज है। जबकि 53.33 पर्सेंट के साथ फिलहाल श्रीलंका अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, लेकिन इस हार का सबसे ज्यादा नुकसान साउथ अफ्रीका को हुआ है, अफ्रीका अब 50 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
और पढ़िए –PAK vs NZ: पाकिस्तान ने मुफ्त में लुटा दिए 5 रन, देखें वीडियो
अब तीन टीमों के बीच मुकाबला
साउथ अफ्रीका को हराकर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। ऐसे में फाइनल में उसकी जगह लगभग तय मानी जा रही है, वहीं अब दूसरी टीम के लिए टीम इंडिया, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला होता दिख रहा है। टीम इंडिया को अभी आने वाले वक्त में चार और टेस्ट मैच खेलने हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को पांच, साउथ अफ्रीका को 3 और श्रीलंका को दो टेस्ट खेलने हैं।
भारत को अपनी घरेलू जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के साथ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, अगर भारत यह सीरीज 3-0 या फिर 4-0 से जीतता है, तो भारत WTC के फाइनल में एंट्री कर लेगा। लेकिन हारने पर उसकी राह बहुत मुश्किल हो जाएगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
28 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines