हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs PAK: 1.1 ओवर तक बिना DRS के चलता रहा मैच, सामने आई वजह

DRS Down AUS vs PAK World Cup Match: पाकिस्तान की पारी के दौरान 17 से 18.1 ओवर के बीच डीआरएस उपलब्ध नहीं था।

विज्ञापन
AUS vs PAK: DRS down at M. Chinnaswamy Stadium due to power outage

DRS Down AUS vs PAK World Cup Match: भारत में खेले जा रहे वर्ल्ड कप के बीच शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई। दरअसल, बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान डिसिजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) दो ओवर के लिए बंद हो गई। अचानक टीम के कप्तानों को अंपायरों ने जानकारी दी कि डीआरएस उपलब्ध नहीं होगा। ये नजारा लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान की पारी के दौरान 17 से 18.1 ओवर के बीच देखने को मिला। इस दौरान पारी बिना डीआरएस के जारी रही। हालांकि, इस दौरान कोई विकेट नहीं गिरा और कोई विवाद नहीं हुआ।

सामने आई वजह 

दरअसल, 17वें ओवर की शुरुआत के दौरान मैदानी अंपायर क्रिस ब्राउन ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को सूचित किया कि बिजली गुल होने के कारण डीआरएस सिस्टम खराब हो गया है। ब्राउन ने कहा कि रिव्यू लिया जा सकता है, लेकिन बॉल-ट्रैकिंग उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि इस दौरान कोई विकेट नहीं गिरा और न ही कोई फैसला लिया गया। इसके बाद 19वें ओवर की शुरुआत में डीआरएस वापस आ गया। हालांकि फैंस इससे थोड़ा खफा नजर आए।

https://twitter.com/Junaid_sayzz/status/1715373830368047585?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1715373830368047585%7Ctwgr%5E05e6b1cce4f4d511278bee73ed961f1e52f16a69%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.insidesport.in%2Fwhy-was-drs-not-available-for-1-1-overs-during-pakistan-innings-in-pak-vs-aus-world-cup-clash%2F

विज्ञापन

बहरहाल, ये मैच बिना किसी विवाद के पूरा हुआ और इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 62 रनों से शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम एक बार फिर फेल रहे और वे सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसस मैच में हार के बाद पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में 2 मैच में जीत और 2 में हार के बाद पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 23 अक्टूबर को अफगानिस्तान से होगा।

यह भी पढ़ें:- विराट का शतक रोकने के लिए जानबूझकर गेंदबाज ने फेंकी वाइड? बांग्लादेश के कप्तान ने बताया पूरा सच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola