AUS vs NZ, World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के 27वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की है। वहीं कीवी टीम को भारत से हारने के बाद अब लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए कंगारू टीम ने 388 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने भी अच्छी लड़ाई की लेकिन अंत में इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई। कीवी टीम 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 383 रन ही बना सकी। अंत तक जिमी नीशम लड़ते रहे लेकिन 50वें ओवर की 5वीं गेंद पर नीशम 58 रन बनाकर रन आउट हुए और मैच कीवी टीम हार गई।
पैट कमिंस के रन पड़े भारी, नीशम की पारी बेकार
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आखिरी में 14 गेंदों पर ताबड़तोड़ 37 रन बनाए थे जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे। एक ओवर में उन्होंने 27 रन भी ठोके थे। शायद अंत में न्यूजीलैंड को वो रन भारी पड़ गए और कीवी टीम 5 रनों से यह मुकाबला हार गई। रचिन रविंद्र ने 116 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं जिमी नीशम ने अंत तक 58 रन बनाते हुए टीम को आगे तक पहुंचाया पर जीत नहीं दिला पाए।
यह भी पढ़ें:- ODI World Cup: डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, वर्ल्ड कप में किया बड़ा कारनामा
जीतकर भी ऑस्ट्रेलिया को नहीं हुआ फायदा
अगर आज कीवी टीम जीत जाती तो वो पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर आ सकती थी और टीम इंडिया तीसरे पर खिसक सकती थी। पर इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बदलाव नहीं हुआ है। अभी साउथ अफ्रीका पहले, भारत दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है। अगर कीवी टीम आज जीत जाती तो यह वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड रन चेज भी होता।
इस टूर्नामेंट में अब अगर सेमीफाइनल के लिहाज से देखें तो कंगारू टीम की लगातार जीत से अंतिम-4 की जंग खुली हुई है। हालांकि, टॉप 4 अब साफ-साफ नजर आ रहे हैं लेकिन श्रीलंका और अफगानिस्तान अभी फिलहाल 12 अंकों के मैजिकल फिगर को टच कर सकते हैं। पर ऐसा बेहद मुश्किल लग रहा है। अब भारत, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही आने वाले दिनों में टॉप 4 की पोजीशन स्वैप हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें:- AUS vs NZ, World Cup 2023: ग्लेन मैक्सवेल ने लगाया टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का, बना दिए Sixes के अनेक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
39 mins agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
1 hr agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
2 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को मिला 192 रनों का लक्ष्य, बल्लेबाजों ने किया निराश
2 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
3 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
4 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines