Shreyas Iyer Injury: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला सिडनी के मैदान पर खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव किए हैं. इस बीच, सिडनी से भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. फील्डिंग करते हुए टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर बुरी तरह से चोटिल हो गए हैं. अय्यर ने पीछे की तरफ भागते हुए एलेक्स कैरी का लाजवाब कैच लपका, लेकिन वह इसी दौरान इंजर्ड हो गए. अय्यर काफी दर्द में दिखाई दिए, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़कर बाहर भी जाना पड़ा.
अय्यर हुए चोटिल
मैट रेंशॉ और एलेक्स कैरी बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे थे. ऑस्ट्रेलिया के स्कोर बोर्ड पर 183 रन लग चुके थे. हर्षित राणा की एक गेंद पर कैरी ने बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह बॉल को ठीक तरह से टाइम नहीं कर सके और गेंद हवा में खड़ी हो गई. श्रेयस अय्यर ने पीछे की तरफ दौड़ लगाते हुए जबरदस्त कैच लपका, लेकिन कैच लेते वक्त अय्यर अपनी बॉडी का बैलेंस ठीक तरह से नहीं संभाल सके और वह गलत तरीके से नीचे गिर गए. मैदान पर गिरने के बाद अय्यर काफी दर्द में दिखाई दिए और वह ग्राउंड पर ही कुछ देर लेटे रहे.
ये भी पढ़ें: हर्षित राणा को खिलाना इतना क्यों जरूरी? अर्शदीप ही बैठा दिए गए बाहर, गंभीर-गिल का यह कैसा टीम सिलेक्शन!
अय्यर की हालत को देखते हुए फिजियो को दौड़ लगाते हुए मैदान पर आना पड़ा. कुछ देर तक चले इलाज के बावजूद अय्यर दर्द में दिखे और उन्हें आखिरकार ग्राउंड से बाहर जाना पड़ा. अय्यर की इंजरी कितनी गंभीर है और वह बल्लेबाजी करने उतरेंगे यह नहीं यह देखना दिलचस्प होगा.
दो बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया
भारतीय टीम ने तीसरे वनडे मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं. नीतीश कुमार रेड्डी इंजर्ड होने के चलते सिडनी में नहीं खेल रहे हैं. नीतीश की जगह पर कुलदीप यादव को उतारा गया है. वहीं, अर्शदीप सिंह को आराम देते हुए उनकी जगह पर प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया गया है. भारतीय टीम पहले दो वनडे मैच हारने के साथ ही सीरीज गंवा चुकी है. एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से बाजी मारी थी, जबकि पर्थ में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines