Travis Head Not Get POTM: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले एशेज टेस्ट में करारी हार थमाई. मैच में गेंदबाजों का दबदबा रहा और इंग्लिश टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 205 रनों का लक्ष्य रखा था. ऐसा लग रहा था कि कंगारू टीम के लिए ये चुनौती आसान नहीं होगी. हालांकि, ट्रेविस हेड ने कमाल की बल्लेबाजी की और 69 गेंदों में तूफानी शतक लगाया. उनकी इस पारी के दम पर ही ऑस्ट्रलिया को आसानी से एशेज 2025-26 सीजन के पहले टेस्ट में जीत मिली. इसके बावजूद भी ट्रेविस को प्लेयर ऑफ द मैच खिताब नहीं मिला.
ट्रेविस हेड ने बनाया मुश्किल लक्ष्य को आसान
पर्थ में हुए एशेज टेस्ट में गेंदबाजों ने कमाल किया. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 172 रन पर रोक दिया. जवाब में कंगारू टीम 132 पर आउट हो गई. इंग्लैंड के पास लीड थी और वो दूसरी पारी में 164 ही बना पाए. ऐसे में जब ऑस्ट्रेलिया को 205 रनों का लक्ष्य मिला था, तो लग रहा था कि इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने वो टिक नहीं पाएंगे. हालांकि, ट्रेविस हेड ने शुरुआत से ही तेज गति से बल्लेबाजी की.
उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजी अटैक के साथ खिलवाड़ किया और 69 गेंद में शतक पूरा किया. हेड यहां नहीं रुके और कुछ बड़े शॉट लगाए. 83 गेंदों में 123 रन बनाकर वो पवेलियन लौट गए. उनकी इस पारी में 4 छक्के और 16 चौके शामिल थे. ऑस्ट्रेलिया ने 28.2 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया. जिस पिच पर बल्लेबाजी मुश्किल लग रही थी, वहां हेड ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी. पहला टेस्ट खत्म होने के बाद लगा था कि हेड को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं था.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: पहले दिन कुलदीप यादव की फिरकी का चला जादू, आखिरी सेशन में टीम इंडिया का जोरदार कमबैक
मिचेल स्टार्क को मिला बड़ा अवॉर्ड
ट्रेविस हेड की तरह ही मिचेल स्टार्क का प्रदर्शन मैच में धमाकेदार रहा. उन्होंने इस मुकाबले में कुल 10 विकेट अपने नाम किए. पहली पारी में उन्होंने 7 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया, वहीं दूसरी पारी में भी 3 महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए. स्टार्क को इसी प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. उन्होंने फैंस द्वारा वाहवाही लूटी. स्टार्क ने मैच के बाद अपने प्रदर्शन पर कहा, ‘मैं 15 साल से वैसा ही हूं. मैंने जो हमेशा से किया है, अगर वो जारी रख पाऊं, तो बहुत खुश हूं. मैं काफी लकी हूं और खुशनसीब महसूस कर रहा हूं कि हम जीत गए. हम सेलिब्रेट करेंगे.’
ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: ट्रेविस हेड ने धुआंधार शतक से लगाया रिकॉर्ड का ‘अंबार’, इंग्लिश गेंदबाजी अटैक से किया खिलवाड़
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
38 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines